बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड चले कालीन भैया, एवेंजर्स के इस स्टार के साथ काम करेंगे पंकज त्रिपाठी

पंकज त्रिपाठी को कबीर खान की फिल्म मिलने के अगले दिन हॉलीवुड की फिल्म ढाका में काम करने का ऑफर मिला है। वह अब एवेंजर्स सीरिज के स्टार थोर यानि क्रिस हेम्सवर्थ के साथ काम करेंगे और थाईलैंड में शूटिंग के लिए उनके क्रू में शामिल होंगे।

एक्टर पंकज त्रिपाठी। (फोटोः ट्विटर)

पंकज त्रिपाठी ने बॉलीवुड के सबसे फाइनेस्ट एक्टर में से एक हैं। जिन्होंने ‘गैंग ऑफ वासेपुर’, ‘मांझीः द माउंटेन मैन’  ‘न्यूटन’, ‘बरेली की बर्फी’, ‘स्त्री’ और मिर्जापुर (वेब सीरिज) जैसी कई फिल्मों में यादगार फरफॉर्मेंस दिया। बॉलीवुड में अपना लोहा मनवाने के बाद वह अब हॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। वह एवेंजर्स के स्टार क्रिश हेम्सवर्थ के साथ फिल्म में काम करेंगे।

पिछले साल नवंबर में क्रिस हेम्सवर्थ डायरेक्टर सैम हारग्रेव की थ्रिलर फिल्म ‘ढाका’ की शूटिंग के लिए भारत आए थे। उन्होंने मुंबई और अहमदाबाद में शूटिंग की। सैम हारग्रेव की बतौर डायरेक्टर यह पहली फिल्म है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी के अलावा गोलशिफ्ते फरहानी, डेविड हार्बर, रणदीप हुड्डा, मनोज बाजपेयी भी हैं। पंकज त्रिपाठी फिल्म की शूटिंग के लिए थाईलैंड में क्रू से जुड़ेंगे।

पंकज त्रिपाठी की पहली हॉलीवुड फिल्म

पंकज त्रिपाठी फिल्म में महत्वपूर्ण किरदार निभाएंगे। यह उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म है। ऐसा पहली बार होगा कि पंकज त्रिपाठी किसी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म में काम करेंगे। आपको बता दें कि एक दिन पहले ही पंकज त्रिपाठी को कबीर खान की हिस्टोरिक स्पोर्ट फिल्म महत्वपूर्ण किरदार का ऑफर किया गया है। इस फिल्म में वह भारतीय क्रिकेट टीम की मैनेजर मान सिंह की भूमिका निभाएंगे।

यहां देखिए क्रिश हेम्सवर्थ का भारत शूटिंग के दौरान ट्वीट

83 में निभाएंगे मान सिंह का किरदार

पंकज त्रिपाठी ने कबीर खान की फिल्म में किरदार मिलने के बाद कहा कि वह स्पोर्ट में बहुत ही अच्छे हैं और इच्छा जताई की फिल्म की शूटिंग के दौरान वह अपनी बेटिंग स्किल को सुधारेंगे। वह कैरेक्टर को समझने के लिए मान सिंह से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि कैरेक्टर को और बारिकी से जानने के लिए वह स्क्रिप्ट और किताबें पढ़ेंगे। आपको बता दें कि पंकज त्रिपाठी को आखिरी बार फिल्म स्त्री में और वेब सीरिज ‘मिर्जापुर’ में दिखाई दिए। अब पंकज त्रिपाठी कार्तिक आर्यन और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘लुका छुपी’ में दिखाई देंगे।

यहां देखिए पंकज त्रिपाठी का वीडियो…

यहां देखिए क्रिश हेम्सवर्थ की तस्वीरें…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।