‘नमस्ते इंग्लैड’ की रिलीज डेट में बदलाव, अब इस दिन पर्दे पर दिखेगी फिल्म

फिल्म नमस्ते इंग्लैड के निर्माता छुट्टी का पूरा फायदा उठाना चाहते थे। ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शक उनकी फिल्म को देख सकें।

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की अपकमिंग फिल्म नमस्ते इंग्लैड की रिलीज डेट में अचानक बदलाव हो गया। फिल्म अगले हफ्ते बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन दशहरें के चलते फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। इसके चलते अब फिल्म 19 अक्टूबर के बजाए 18 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है।

रिलीज डेट में बदलाव होने को लेकर ये कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म के निर्माता छुट्टी का पूरा फायदा उठाना चाहते थे। ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शक उनकी फिल्म को देख सकें। हालांकि परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर लंबे समय के बाद एकसाथ पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। जिन्हें देखने के लिए उनके फैंस बेसब्री से उनका इंतजार कर रहे हैं। 18 अक्टूबर को विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्देशित फिल्म में ये जोड़ी परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर दर्शकों का एंटरटेनमेन्ट करते नजर आएंगे।

निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह इससे पहले अक्षय कुमार और कटरीना कैफ अभिनीत हिट फिल्म ‘नमस्ते लंदन’ के साथ दर्शको को गुदगुदा चुकें हैं और अब ‘नमस्ते इंग्लैंड’ के साथ दर्शको का दिल जीतने के लिए तैयार है।

फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ एक पंजाबी मुंडे की कहानी है जिसकी शुरुआत तो अमृतसर शहर से होती है लेकिन बाद में यह  फिल्म लगभग आधे ब्रह्मांड का दौरा करते हुए नजर आएगी।

यह फिल्म यकीनन दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर देगी। वही फिल्म की घोषणा के बाद से ही, परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर के फैंस इस अनोखी प्रेमी कहानी का दीदार करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को मुंबई, पंजाब और यूनाइटेड किंगडम में फिल्माया गया है। इन दिनों परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी है। इसके चलते उन्हें कहीं न कहीं अक साथ कैमरे से कैद कर लिया जाता है।

वेल क्या आप अर्जुन और परिणिति की इस फिल्म के लिए एक्साइटेड हैं? नीचे कमेंट्स में बताइए|

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।