Cannes 2019: प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की फोटो पर परिणीति चोपड़ा ने किया ये मजेदार कमेंट

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 'कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019' (Priyanka Chopra Nick Jonas Cannes Film Festival 2019) में खूब इन्जॉय कर रहे हैं। उनकी एक फोटो पर परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने बेहद मजेदार कमेंट किया है।

परिणीति चोपड़ा ने 'निकयांका' की इस फोटो पर कमेंट किया है। (फोटो- इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019′(Priyanka Chopra Cannes Film Festival 2019) में शिरकत की। उनके साथ निक जोनस (Nick Jonas Cannes 2019) भी नजर आए। ‘निकयांका’ लगातार इवेंट से जुड़ी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर रहे हैं। रविवार को कपल ने हॉट पोज में एक फोटो शेयर की, जिसपर निक की साली यानी अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने बेहद मजेदार कमेंट किया है।

रविवार को शेयर की गई इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ((Priyanka Chopra Nick Jonas Cannes 2019) बेहद हॉट पोज दे रहे हैं। ऑरेंज आउटफिट में प्रियंका काफी अच्छी लग रही हैं। निक ने ब्लैंक एंड कॉपर कलर का सूट पहना है। निक का एक हाथ प्रियंका की हिप्स पर है। निक और प्रियंका दोनों ने ही इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। परिणीति चोपड़ा ने इस फोटो पर कमेंट किया, ‘ये लड़का कौन है। मेरी बहन के साथ वो क्या करना चाह रहा है। तुम दोनों हमें इन तस्वीरों से जला रहे हो।’

परिणीति चोपड़ा ने ‘निकयांका’ की तस्वीर पर किया यह कमेंट…

बताते चलें कि 14 मई से शुरू हुआ कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 (Cannes Film Festival 2019) 25 मई तक चलेगा। 9 साल बाद ऐसा हुआ है कि इस बार कोई भी भारतीय फिल्म ‘कान्स’ की किसी भी कैटेगरी में नॉमिनेशन के लिए नहीं है। इवेंट के रेड कार्पेट पर दीपिका पादुकोण, कंगना रनौत, हिना खान, हुमा कुरैशी, ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Cannes 2019), मल्लिका शेरावत और डायना पेंटी अपने हुस्न का जलवा बिखेर चुकी हैं।

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019′ में प्रियंका चोपड़ा को देख लोगों ने क्यों पूछा- क्या प्रेग्नेंट हैं आप?

प्रियंका चोपड़ा ने ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019’ के रेड कार्पेट पर उड़ाए सबके होश, देखिए वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।