VIDEO: कैसी रही प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की शादी, परिणीति चोपड़ा के मम्मी-पापा ने बताया

शाही अंदाज में प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की शादी हो चुकी है। परिणीति चोपड़ा के मम्मी-पापा यानी प्रियंका के चाचा-चाची ने शादी को लेकर क्या कहा, आप खुद सुनिए।

बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड सिंगर निक जोनस की शादी हो चुकी है। शनिवार और रविवार को उनकी शादी राजस्थान के जोधपुर स्थित आलीशान उम्मेद भवन पैलेस में हुई। प्रियंका और निक ने पहले क्रिश्चियन और इसके बाद हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की। शादी के बाद सभी मेहमान दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली जाते समय एयरपोर्ट पर प्रियंका के चाचा-चाची यानी परिणीति चोपड़ा के मम्मी-पापा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शादी बहुत शानदार थी। यह एक शाही शादी थी।

परिणीति चोपड़ा के पिता ने कहा, ‘यह एक शाही शादी थी, इसमें कोई शक नहीं है। जोधपुर ने हमारा बहुत ख्याल रखा, हमें बहुत अच्छी यादें दीं। हमें आप सभी का बहुत प्यार मिला। जोधपुर ने बहुत अच्छा प्यार दिया।’ परिणीति की मां और प्रियंका चोपड़ा की चाची ने कहा, ‘ये शादी दो परिवारों और दो अलग-अलग संस्कृतियों का मिलन थी। दो परिवार एक साथ आए। शादी का माहौल बहुत अच्छा था। बहुत मजेदार शादी थी।’

मंगलवार को दिल्ली में होगा रिसेप्शन

बताते चलें कि मंगलवार को प्रियंका और निक ने दिल्ली में रिसेप्शन रखा है। प्रियंका ने पीएम नरेंद्र मोदी को भी रिसेप्शन का न्योता दिया है। माना जा रहा है कि पीएम मोदी नवविवाहित दंपति को आशीर्वाद देने के लिए रिसेप्शन में शिरकत कर सकते हैं। रिसेप्शन में बीजेपी और कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गज नेता पहुंच सकते हैं। दिल्ली के बाद प्रियंका-निक ने मुंबई में रिसेप्शन रखा है। बॉलीवुड जगत की तमाम हस्तियां ‘निकयांका’ के रिसेप्शन में शामिल होंगी।

न्यूयॉर्क की मैगजीन से शादी की तस्वीरों का करार

प्रियंका और निक की शादी की तस्वीरों की बात करें तो अभी तक कपल ने अपनी मेहंदी और संगीत सेरेमनी की कुछ फोटो और एक वीडियो ही सोशल मीडिया पर फैंस से शेयर किया है। उनके फैंस शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि निक और प्रियंका ने अपनी शादी की तस्वीरों के लिए न्यूयॉर्क की एक मैगजीन से 17 करोड़ रुपए में करार किया है।

यहां देखिए प्रियंका-निक के शादी का वीडियो…

देखिए प्रियंका और निक की तस्वीरें…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।