परिणीति चोपड़ा ने बताया- ‘प्रियंका दीदी’ को खुश रखने के लिए ‘निक जीजू’ ने किए हैं ये वादे

परिणीति चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा की शादी में खूब मस्ती कर रही हैं। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर बताया कि जीजू निक जोनस ने उनकी दीदी से क्या-क्या वादे किए हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा रविवार को यानी आज हिंदू रीति-रिवाज से निक जोनस के साथ सात फेरे लेंगी। शनिवार को दोनों क्रिश्चियन परंपरा से शादी कर चुके हैं। शादी के बाद प्रियंका और निक ने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपनी मेहंदी सेरेमनी की फोटो शेयर की थीं। दोनों के फैंस ने उनकी सभी तस्वीरों को काफी पसंद किया। प्रियंका की कजिन सिस्टर परिणीति चोपड़ा भी शादी में खूब जमकर मस्ती कर रही हैं। रविवार को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक फोटो शेयर कर बताया कि जीजू निक जोनस ने उनकी दीदी को खुश रखने के लिए क्या-क्या वादे किए हैं।

परिणीति चोपड़ा ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा, ‘मेहंदी। दुल्हन की खास दोस्तों का काम होता है उसकी शादी में उसे खुश और सुखद महसूस कराना लेकिन अब हमें फ्रिक करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि निक जोनस ने वादा किया है कि वह प्रियंका को हमेशा खुश रखेंगे और हमेशा उनका ख्याल रखेंगे। निक जीजू हमारे परिवार में आपका स्वागत है। मैं बहुत खुश हूं कि जोनस और चोपड़ा फैमिली अब एक साथ है।’

परिणीति चोपड़ा ने शेयर की ये फोटो…

हिंदू रीति-रिवाज से आज है प्रियंका-निक की शादी

बताते चलें कि रविवार को प्रियंका और निक हिंदू रीति-रिवाज से हमेशा-हमेशा के लिए एक दूजे के हो जाएंगे। जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में उनकी शादी और इससे जुड़ी सभी रस्मों की अदायगी की गई, जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मेंहदी के दौरान प्रियंका के पैर में चोट लग गई थी। प्राथमिक उपचार के बाद वह शादी के फंक्शन में लौट आईं। वहां मौजूद शख्स ने बताया कि प्रियंका नहीं चाहती थीं कि उनकी चोट को लेकर शादी का मजा किरकिरा हो और सभी मेहमान उदास चेहरों के साथ उनकी शादी में शरीक हों। शादी के बाद नवविवाहित दंपति इसी महीने दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन पार्टी देंगे। दिल्ली में जहां परिवार, रिश्तेदार, तमाम राजनेता उनकी पार्टी में शिरकत करेंगे तो मुंबई में आयोजित पार्टी में बॉलीवुड जगत की तमाम हस्तियां शामिल होंगी।

यहां देखिए प्रियंका-निक के शादी का वीडियो…

देखिए प्रियंका और निक की तस्वीरें…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।