परिणीति चोपड़ा ने किया खुलासा, कहा जूता चुराई की रस्म में निक जोनस ने दिया ये कीमती गिफ्ट

परिणीति चोपड़ा ने खुलासा किया कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी में जूता चुराई की रश्म दूल्हे वालों की तरफ से रिंग दी गई। परिणीति चोपड़ा ने यह खुलासा वोग्यू बीएफएफ के नए सीजन की शूटिंग के दौरान किया।

परिणीति चोपड़ा नाचते हुए।

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपनी कजिन और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की दिसंबर में हुई शादी में उनके जीजा और सिंगर निक जोनस ने उन्हें एक सरप्राइज गिफ्ट दिया है। उन्होंने कहा कि यह गिफ्ट उन्हें शादी में जूता चुराई की रस्म के दौरान दिया है। निक ने उन्हें बहुत ही महंगा गिफ्ट दिया है लेकिन परिणीति ने अभी तक इसका खुलासा नहीं किया है।

परिणीति ने इन दिनों वोग्यू बीएफएफ के नए सीजन की शूटिंग में बिजी हैं, इसे नेहा धूपिया होस्ट करती हैं। उनके साथ उनकी दोस्त और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा भी शो में दिखाई देंगी। एक रिपोर्ट के अनुसार नेहा धूपिया ने शादी में मिले बड़े इनाम के बारे में पूछा तो परिणीति ने कहा कि लड़कियों और उन्होंने निक से ज्यादा से ज्यादा अमाउंट निकलवाने की मन बना रखा था, लेकिन दूल्हा (निक) पहले ही इसके लिए तैयार था।

परिणीति चोपड़ा ने कहा कि निक ने अपनी साइड से आए लोगों को कई हीरे की अंगूठी लाने के इशारा किया, जिसमें एक्ट्रेस सोफी टर्नर, व्यवसायी ईशा अंबानी और सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा भी शामिल थीं। परिणीति ने कहा कि निक जोनस सबसे अच्छें हैं।

पिछले साल हुई शादी

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने पिछले साल दिसंबर की शुरुआत में जोधपुर के उमेद भवन में शादी की थी। इससे पहले उन्होंने क्रिश्चियन रिचुअल के अनुसार शादी की थी और इसके बाद उन्होंने हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की। अपनी शादी में उन्होंने परिवार और करीबी दोस्तों को ही बुलाया।

निक ने प्रियंका दिया गिफ्ट

इसके बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने दिल्ली और मुंबई में शादी का रिसेप्शन दिया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, करण जौहर, सलमान खान सहित बॉलीवुड के कई सितारें पहुंचे। इतना ही निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा के लिए 43 करोड़ रुपए से अधिक कीमत वाला बंगला गिफ्ट दिया है। ये बंगला लॉस एंजिल्स में है।

यहां देखिए प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें…

यहां देखिए हिंदी रश का लेटेस्ट वीडियो…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।