Priyanka Chopra Nick Jonas Wedding: जूते छिपाई की रस्म में परिणीति ने मांगे 3.5 करोड़ रुपए

बेंगलूरू से आए पंडितअगुआई में 11 पंडितों ने शादी के मंत्र पढ़े और निक- प्रियंका एक दूसरे के हो गए। शादी के दौरान जूते छिपाई की रस्म भी हुई...

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) ने उम्मेद भवन में रविवार देर रात हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए। भवन के प्लाजा एरिया में मंडप को बनाया गया था। मंडप 40 फिट ऊंचा था। यहीं बेंगलूरू से आए पंडित चंद्रशेखर शर्मा की अगुआई में 11 पंडितों ने शादी के मंत्र पढ़े और निक- प्रियंका एक दूसरे के हो गए। शादी के दौरान जूते छिपाई की रस्म भी हुई। इसमें परिणीति ने जीजा निक से करोड़ो रुपये की मांग की।

दैनिक भास्कर की खबर के  मुताबिक प्रियंका की कजिन परिणीति ने निक से जूते छिपाई के लिए करीब 3.5 करोड़ (5 लाख डॉलर‌‌) मांगे थे। निक ने कितना नेग दिया, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है। वहीं परिणीति ने निक और प्रियंका की शादी के बाद चोपड़ा और जोनस परिवार के होने पर खुशी जाहिर की है और अपने जीजाजी निक जोनस का परिवार में स्वागत भी किया है। परिणीति ने लिखा है, ‘ब्राइड्समेड्स का काम होता है कि वे दुल्हन को खुश रखें और उन्हें किसी बात की दिक्कत न होने दें लेकिन हमें इस बात की ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है।

क्योंकि निक ने अपनी पत्नी के लिए यह सब करने का वादा किया है। निक जीजू परिवार में आपका स्वागत है। मैं बहुत-बहुत खुश हूं कि जोनस और चोपड़ा परिवार अब एक हो गए हैं।’ वहीं प्रियंका और निक सोमवार दोपहर को चार्टर प्लेन से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। इसके बाद नवविवाहित कपल दिल्ली में आयोजित रिसेप्शन की तैयारियों में जुट जाएगा।

परिणीति ने ये फोटो शेयर कर लिखा था खूबसूरत कैप्शन…

रविवार रात प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर संगीत सेरेमनी की कुछ तस्वीरें और एक वीडियो शेयर किया था। जिसके बाद सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। प्रियंका और निक की फोटो लेने का बेसब्री से इंतजार कर रहे देश-विदेश से आए मीडियाकर्मियों को नवविवाहित दंपति ने फोटो लेने का मौका तो नहीं दिया लेकिन उनके लिए मिठाई के डिब्बे जरूर भिजवाए।

देखिए परिणीति चोपड़ा की अन्य तस्वीरें…

 

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।