सानिया मिर्जा के बेटे इजहान की खाला बनी परिणीति चोपड़ा, टेनिस स्टार से कहा- प्लीज अपना बेटा मुझे दे दो

परिणीति चोपड़ा और सानिया मिर्जा के बीच गहरी दोस्ती हैं। हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने सानिया मिर्जा के बेटे के साथ अपनी एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिसमें इजहान और परिणीति बहुत ही प्यारे लग रहे हैं।

खाला परिणीति चोपड़ा और मम्मी सानिया मिर्जा के साथ इजहान मिर्जा मलिक (फोटो इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को उनके कूल अंदाज के लिए जाना जाता हैं। परिणीति बॉलीवुड में एकमात्र ऐसी एक्ट्रेस है जो हमेशा फनी मूड़ में नजर आती हैं। वहीं चाहें परिवार के प्रति लगाव हो या दोस्तों से असीम प्यार, अभिनेत्री दोनों ही चीजों को बैलेंस करने में सक्षम हैं। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की दोस्ती को कौन नहीं जनता। दोनों ही एक-दूसरे के पक्के दोस्त हैं। सानिया और परिणीति ने साथ में कई शो भी किए हैं।

हाल ही में परिणीति चोपड़ा को सानिया मिर्जा के बेटे इजहान मिर्जा मलिक के साथ टाइम स्पेंड करने का मौका मिला। परिणीति-इजहान (सानिया मिर्जा का बेटा) से मिलने के लिए दुबई गई हुई थी। गोद में इजहान को बैठाए हुए परिणीति ने अपनी और इजहान की एक प्यारी सी फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। उन्हें नन्हें इजहान इतने पसंद आए की उनके चेहरे की खुशी ये बात साफ बयां कर रही हैं। परिणीति ने नन्हें इजहान की फोटो शेयर करते हुए एक क्यूट कैप्शन भी लिखा है। जिसमें उन्होंने सानिया मिर्जा से रिक्वेस्ट की है की, हमेशा के लिए वो इजहान को अपने साथ ले जाना चाहती हैं।

परिणीति चोपड़ा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा…

मैं अब खाला हूं। इज्जू इतना प्यारा हैं की मैं उसे खाना चाहती हूं, लेकिन अभी मैं उसे अपना हाथ खाने की अनुमति दे रही हूं। सानिया मिर्जा, क्या मैं इज्जू को हमेशा के लिए अपने पास रख सकती हूं?

यहां देखिए परिणीति चोपड़ा और इजहान मिर्जा मलिक की क्यूट फोटो…

ऐसे में सानिया मिर्जा भी कहां पीछे रहने वाली थी। उन्होंने परिणति और इजान की क्यूट सी तस्वीर पर रिएक्ट किया। आखिरकार परिणीति और इजहान की इस फोटो को देखकर हम भी अपनी प्रतिक्रिया देने से नहीं रोक पाए।

आपको बता दें अपने बिजी शूट से कुछ समय निकालकर, परिणीति चोपड़ा दुबई में सानिया मिर्जा के घर गई। फोटो को देखकर ऐसा लगा रहा था कि वहाँ दोनों ने (परिणीति चोपड़ा और सानिया मिर्जा) ने एक मजेदार समय साथ में बिताया हैं।

सानिया मिर्जा ने अभी फिलहाल अपने करियर से ब्रेक लेकर बेटे इजहान के साथ टाइम बिता रहीं हैं। वो अक्सर इजहान की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में सानिया मिर्जा ने बेटे इजहान के साथ एक सेल्फी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। जिस पर,बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने कमेंट करते हुए ‘सो क्यूट’ लिखा था।

यहां देखिए परिणीति चोपड़ा का लेटेस्ट वीडियो…

तृप्ति शर्मा :दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।