परिणीति चोपड़ा से फैन ने पूछा- प्रियंका चोपड़ा संग कौन सी फिल्म करना चाहोगी, ये था एक्ट्रेस का जवाब

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने बीते शनिवार ट्विटर पर फैंस के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान एक फैन ने उनसे पूछा कि वह अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के साथ कौन सी फिल्म करना चाहेंगी।

प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा चचेरी बहनें हैं। (फोटो- इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इस समय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बायोपिक (Saina Nehwal Biopic) की तैयारी कर रही हैं। परिणीति ने बीते शनिवार ट्रैफिक में फंसे होने की वजह से ट्विटर पर फैंस के सवालों के जवाब दिए। एक फैन ने जब उनसे पूछा कि वह अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के साथ कौन सी फिल्म करना चाहेंगी, तो परिणीति ने अपने दिल की बात शेयर करते हुए बताया कि वह प्रियंका के साथ एक्शन फिल्म करना चाहेंगी।

परिणीति चोपड़ा ने फैन के सवाल के जवाब में प्रियंका चोपड़ा को टैग करते हुए लिखा, ‘अच्छा सवाल है। मुझे लगता है कि हमें दो लड़कियों वाली एक्शन फिल्म करनी चाहिए, जहां हम दोनों गाना भी गा सकें। क्या कहती हो मीमी दीदी।’

परिणीति चोपड़ा ने दिया यह जवाब…

बताते चलें कि परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra Movies) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Movies) ने अभी तक स्क्रीन शेयर नहीं की है। उनके फैंस को भी बड़े पर्दे पर दोनों बहनों को एक साथ देखने का बेसब्री से इंतजार है।

परिणीति के वर्क फ्रंट की बात करें तो साइना नेहवाल की बायोपिक 2020 में रिलीज होगी। इसके अलावा उनकी दो फिल्में इस साल रिलीज के लिए तैयार हैं। परिणीति सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) के साथ जबरिया जोड़ी फिल्म (Jabariya Jodi Movie) में नजर आएंगी।

इस फिल्म का ट्रेलर और एक गाना (गिलासी) रिलीज हो चुका है। दर्शकों को गाना काफी पसंद आ रहा है। सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ यह परिणीति चोपड़ा की दूसरी फिल्म है। इससे पहले यह जोड़ी साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म हंसी तो फंसी में धमाल मचा चुकी है।

यह फिल्म 2 अगस्त को रिलीज हो रही है। वहीं परिणीति अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ संदीप और पिंकी फरार फिल्म (Sandeep aur Pinki Faraar Movie) में भी लीड रोल में दिखेंगी। यह फिल्म इस साल के अंत में रिलीज हो सकती है।

परिणीति चोपड़ा ने कुछ यूं पूरा किया ‘बोतल कैप चैलेंज, देखिए वीडियो

देखिए जबरिया जोड़ी फिल्म का धांसू ट्रेलर…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।