संगीत सेरेमनी में जीजू निक जोनस के डांस को देख परिणीति चोपड़ा के उड़े होश, बोली WoW

परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर संगीत की तस्वीर शेयर कर कैप्शन लिखा है। फोटो में मौजूद सभी लोग बेहद ही खुश दिख रहे हैं...

प्रियंका (Parineeti Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) शादी के बंधन में बंध गए है। रविवार की शाम को प्रियंका चोपड़ा ने अपनी संगीत की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वहीं इसी के चलते परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने भी अपने इंस्टा अकाउंट पर संगीत की एक तस्वीर शेयर कर बहुत ही प्यारा सा कैप्शन लिखा है। परिणीति ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें प्रियंका संग परिणीती और ईशा अंबानी डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो में मौजूद सभी लोग बेहद ही खुश दिख रहे हैं। प्रियंका तस्वीर में जोर से खिलखिला रहीं हैं।

परिणीति चोपड़ा ने लिखा कि संगीत सेरेमनी में चोपड़ा परिवार ने गानों के जरिए मीमी दीदी और निक की लवस्टोरी को पूरी बॉलीवुड स्टाइल मे दिखाया। पूरे चोपड़ा परिवार ने इस दिन के लिए जोरों से तैयारी की थी। लेकिन जब लड़के वाले स्टेज पर आए तो हम भौंचके रह गए। उन लोगों ने इसकी तैयारी काफी लंबे वक्त पहले से की थी। उन्होंने डांस और गाने की लाइव परफॉमेंस दी। यहां तक की उन्होंने बॉलीवुड के गाने की लिप्सिंग की भी तैयारी की थी। हमें इस सब के बारें में पता होना चाहिए था। आखिर में ये दोनों के बीच का कॉम्पटीशन प्यार, खुशी और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ खत्म हुआ। आखिरी में परिणीति ने लिखा WoW-W0W-WoW क्या रात थी।

परिणीति चोपड़ा ने ये फोटो शेयर कर कहीं अपने दिल की बात…

निक-प्रियंका एक दूसरे के हो गए। शादी के दौरान जूते छिपाई की रस्म भी हुई। इसमें परिणीति ने जीजा निक से करोड़ो रुपये की मांग की। दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक प्रियंका की कजिन परिणीति ने निक से जूते छिपाई के लिए करीब 3.5 करोड़ (5 लाख डॉलर‌‌) मांगे थे। निक ने कितना नेग दिया, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है।

वहीं परिणीति ने निक और प्रियंका की शादी के बाद चोपड़ा और जोनस परिवार के होने पर खुशी जाहिर की है और अपने जीजाजी निक जोनस का परिवार में स्वागत भी किया है।

वीडियो में देखिए प्रियंका और निक की संगीत की शाम…

देखिए प्रियंका और निक की शादी की अन्य तस्वीरें…

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।