पायल रोहतगी और संग्राम सिंह हुए हमेशा के लिए एक, देखें शादी की तस्वीरें

पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) और संग्राम सिंह (Sangram Singh) शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने मोहब्बत की नगरी आगरा (Agra) में हमेशा के लिए एक-दूजे का हाथ थाम लिया। पायल और संग्राम की शादी होटल जेपी पैलेस में संपन्न हुई। शादी में सिर्फ दोनों के कुछ ख़ास और परिवार के लोग ही मौजूद रहे। संग्राम सिंह और पायल रोहतगी की शादी से अब तस्वीरें भी सामने आ गई हैं।

पायल रोहतगी और संग्राम सिंह (फोटो: सोशल मीडिया)

Payal Rohatgi Sangram Singh Wedding: पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) और संग्राम सिंह (Sangram Singh) शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने मोहब्बत की नगरी आगरा (Agra) में हमेशा के लिए एक-दूजे का हाथ थाम लिया। पायल और संग्राम की शादी होटल जेपी पैलेस में संपन्न हुई। शादी में सिर्फ दोनों के कुछ ख़ास और परिवार के लोग ही मौजूद रहे। संग्राम सिंह और पायल रोहतगी की शादी से अब तस्वीरें भी सामने आ गई हैं।

पायल रोहतगी और संग्राम सिंह की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। फोटोज में पायल लाल लंहगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं और संग्राम सिंह ने व्हाइट शेरवानी हनी है, जिसमें वह बहुत ही हैंडसम लग रहे हैं।

पायल-संग्राम ने 12 साल पुराने रिश्ते को शादी का नाम दे दिया है। पायल-संग्राम ने शादी के लिये मोहब्बत की नगरी आगरा शहर को चुना। दोनों ने जेपी पैलेस में शादी रचाई है।

लाल रंग के जोड़े में पायल रोहतगी बेहद खूबसूरती नजर आ रही हैं। पायल के चेहरे पर संग्राम की दुल्हनियां बनने का नूर साफ दिखाई पड़ा। वहीं संग्राम सिंह भी शेरवानी में काफी जंच रहे हैं।

परिवार और दोस्त के बीच अग्नि को साक्षी मानकर पायल-संग्राम ने हमसफर बन हमेशा एक-दूजे का साथ निभाने का वादा किया। दूल्हा-दुल्हन बने संग्राम सिंह और पायल रोहतगी इतने प्यारे लग रहे थे कि देखने वाले उनसे नजरें नहीं हटा पा रहे थे।

फैंस पायल और संग्राम के इस लुक को बेहद पसंद कर रहे हैं। फैंस कपल के लुक पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। संग्राम सिंह ने पायल रोहतगी के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘पाyal ke Sangराम.’

प्रियंका चोपड़ा पहली बार मालती के साथ निकली आउटिंग पर, शेयर की क्यूट तस्वीर

बॉलीवुड और टीवी की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.