तस्वीरें: दूल्हे राजा वरुण धवन शादी के वेन्यू के पास हुए स्पॉट, देखिये मेहमानों का आना जाना भी!

आखिरकार वो वीकेंड आ ही गया जब वरुण धवन (Varun Dhawan) अपनी दुल्हनिया नताशा दलाल (Natasha Dalal) ले जाएंगे! अभिनेता को आज दोपहर में एक हंसमुख अवतार में मैन्शन हाउस में अपना रास्ता बनाते देखा गया।

आखिरकार वो वीकेंड आ ही गया जब वरुण धवन (Varun Dhawan) अपनी दुल्हनिया नताशा दलाल (Natasha Dalal) ले जाएंगे! अभिनेता को आज दोपहर में एक हंसमुख अवतार में मैन्शन हाउस में अपना रास्ता बनाते देखा गया। वरुण को रिसॉर्ट में अंदर जाते हुए देखा गया था। बता दें कि कल ही वरुण और नताशा के परिवार वेक इस रिसोर्ट में पहुँच गए थे। इन फोटोज में वरुण कार से बाहर निकलते और पापराज़ी को हाथ लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं। जब फोटोग्राफरों ने जोर दिया, तो बदलापुर अभिनेता ने अपना मास्क उतारा और पापराज़ी के लिए स्माइल देते हुए पोज़ भी दिया।

दूल्हे साहब वरुण धवन सफेद टीशर्ट को ब्लू कलर की जींस के साथ पहने नजर आ रहे हैं। वह अपने कैजुअल लुक के साथ कूल स्नीकर्स को टीमअप करते दिखे। धूप के चश्मे के साथ उनका चेहरा और भी ज्यादा खिला खिला दिखाई दे रहा था, यकीनन यह शादी की ही ख़ुशी है। बचपन के इस प्यार को शादी का नाम मिलेगा 24 जनवरी को! बता दें कि अलीबाग में एक विशेष और अंतरंग समारोह में ये दोनों एक दूसरे से शादी करने के लिए तैयार है। कार्यक्रम स्थल पर मेहमानों का आगमन भी शुरू हो गया है। वरुण की दुल्हनिया, नताशा पहले ही अपने परिवार के साथ कल रिसॉर्ट में पहुंच गई थी।

इससे पहले, हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया के निर्देशक शशांक खेतान भी वरुण और नताशा की शादी के लिए मेंशन हाउस पहुंचे। कुणाल कोहली और उनके परिवार के साथ वरुण के चाचा, अनिल धवन भी साल की सबसे बड़ी शादी में शामिल होने के लिए कल अलीबाग पहुंचे।

देखिये वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल (Natasha Dalal) की शादी में पहुंचे सेलेब्स की तस्वीरें!

वरुण धवन


मनीष मल्होत्रा

शशांक खेतान

देखें हिंदीरश की ताज़ा वीडियो

Shikha Sharma :शिखा, इसका मतलब होता है पहाड़ की चोटी लेकिन, अपने काम में मैं चोटी से लेकर एड़ी तक ज़ोर लगा देती हूं! बॉलीवुड फ़िल्में और गानें मेरी रगों में हैं! किशोर कुमार से लेकर बादशाह तक, म्युज़िक मेरी ज़िन्दगी है!