प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस ने रखी डिनर पार्टी, आलिया भट्ट संग नजर आईं परिणीति चोपड़ा

निक जोनस के भाई और उसकी गर्लफ्रेंड भारत आ गए हैं। सोमवार को प्रियंका ने अपने परिवार वालों और करीबी दोस्तों के साथ एक डिनर पार्टी की...

बॉलीवुड कपल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) की शादी की तैयारिया जोरो पर चल रही है। इसी के चलते निक जोनस के भाई और उसकी गर्लफ्रेंड भारत आ गए हैं। सोमवार को प्रियंका ने अपने परिवार वालों और करीबी दोस्तों के साथ एक डिनर पार्टी आयोजित की।

निक जोनस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की। इसमें उन्होंने कैप्शन पर लिखा, ‘मुंबई नाइट्स’ कपल की डिनर पार्टी में आलिया भट्ट (Alia bhatt) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti chopra) भी साथ नजर आए। प्रियंका और निक तस्वीर में काफी खुश नजर आ रहे हैं।

वहीं इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई निकलने से पहले शूटिंग के अंतिम दिन डायरेक्टर सोनाली बोस और निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर की ओर से सरप्राइज पार्टी दी गई। इसके जरिए दोनों कपल को एडवांस में शादी की पार्टी दी गई थी। बधाई पार्टी लेने के बाद प्रियंका और निक दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे थे।

प्रियंका और निक की शादी की प्लानिंग भी दीपिका-रणवीर की तरह हो रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी दो दिन और दो रस्मों से शादी करेंगे। इसके साथ ही प्रियंका और निक के वेडिंग डेट में बदलाव देखने को मिला है।

हाल ही में आए मिड डे की रिपोर्ट की मानें तो, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी दो दिन 2 और 3 दिसंबर को शादी करेंगे। 02 दिसंबर को हिंदू और 3 दिसंबर को क्रिश्चन परंपरा के अनुसार शादी होने की बात कही जा रही है। चूंकि प्रियंका चोपड़ा हिंदू और निक जोनस क्रिश्चन हैं, इसिलए दोनों में रस्मों में शादी होनी तय मानी जा रही है। शादी की दोनों रस्में जोधपुर के उमेद भवन में ही होगी। 04 दिसंबर को रिसेप्शन पार्टी (दिल्ली) की बात कही जा रही है।

वेल आपका इस खबर पर क्या कहना है हमें नीचे कमेंट्स करके जरूर बताएं।

देखिए निक और प्रियंका की तस्वीर…

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।