शो के लिए पति संग आगरा जा रही थीं पॉप सिंगर शिवानी भाटिया, सड़क हादसे में मौत, ये थी एक्सीडेंट की वजह

दिल्ली की मशहूर पॉप सिंगर शिवानी भाटिया की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपने पति निखिल भाटिया के साथ शो के लिए आगरा जा रही थीं। मथुरा में सुरीर थाना क्षेत्र के पास उनकी कार किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई।

  |     |     |     |   Published 
शो के लिए पति संग आगरा जा रही थीं पॉप सिंगर शिवानी भाटिया, सड़क हादसे में मौत, ये थी एक्सीडेंट की वजह
शिवानी भाटिया बिहार के सीतामढ़ी की रहने वाली थीं।

दिल्ली की मशहूर पॉप सिंगर शिवानी भाटिया की सोमवार रात एक रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। मथुरा जिले के सुरीर थाना क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेस-वे पर यह हादसा हुआ। उनके पति निखिल भाटिया कार चला रहे थे। हादसे में निखिल भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि शिवानी अपने पति के साथ एक स्टेज शो के लिए आगरा जा रही थीं। अज्ञात वाहन से टक्कर लगने के बाद गंभीर रूप से घायल शिवानी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिवानी और निखिल सोमवार शाम आगरा जाने के लिए अपनी आई टेन कार (वाहन संख्या- डीएल 3सी 4461) से निकले थे। मांट टोल चौकी प्रभारी शिव वीर सिंह ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उनकी कार काफी तेज स्पीड में थी। तेज रफ्तार में ओवरटेक करने पर निखिल कंट्रोल खो बैठे और अज्ञात वाहन से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में शिवानी और निखिल बुरी तरह घायल हो गए।

निखिल भाटिया की हालत खतरे से बाहर

वहां मौजूद लोगों ने फौरन पुलिस को इत्तला किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच शिवानी और निखिल को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान शिवानी की मौत हो गई, जबकि निखिल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। दंपति के साथ हुए हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शिवानी के फैंस भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि उनकी स्टार सिंगर अब इस दुनिया में नहीं है। परिवार ने शिवानी का पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया है। फिलहाल पुलिस पता लगा रही है कि उनकी कार किस वाहन से टकराई थी।

दिल्ली के लाजपतनगर में रहती थीं शिवानी भाटिया

बताते चलें कि शिवानी अपने पति के साथ दिल्ली के लाजपतनगर इलाके में रहती थीं। मूल रूप से वह बिहार के सीतामढ़ी की रहने वाली थीं। शिवानी साल 2016 में महुआ टीवी पर आने वाले रियलिटी शो ‘सुरों का महासंग्राम’ की रनरअप रह चुकी थीं। उन्हें इस शो से खासा पहचान मिली थी। इसके बाद शिवानी दिल्ली-एनसीआर में स्टेज शो करने लगी थीं। उनके पति निखिल भी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े हैं। अपनी आवाज की बदौलत शिवानी कामयाबी की राह पकड़ चुकी थी, लेकिन किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था।

देखें शिवानी भाटिया की तस्वीरें…

View this post on Instagram

😊😘😘😘😘

A post shared by Shivani Bhatia (@singershivanibhatia) on

देखें यह वीडियो…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: राहुल सिंह

उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।

rahul.singh@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply