Prabhas Birthday: बाहुबली से पहले प्रभास की इस फिल्म ने बनाया था ये रिकॉर्ड, जानिए बर्थडे बॉय के अनसुने किस्से

साउथ के सुपरस्टार 'बाहुबली' फेम एक्टर प्रभास (Prabhas Birthday) का आज जन्मदिन है। आज अभिनेता अपना 40वां बर्थडे मना रहे हैं। प्रभास के बारे में ये बातें आप नहीं जानते होंगे।

प्रभास। (फोटो- ट्विटर)

साउथ के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas Birthday) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। दुनियाभर में वह अपनी पहचान स्थापित कर चुके हैं। साउथ इंडियन फिल्मों में नाम कमाने के बाद उनकी फिल्म ‘बाहुबली’ ने उन्हें देश का हीरो बना दिया था। आज प्रभास का जन्मदिन है। वह परिवार और दोस्तों के साथ अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। ‘बाहुबली’ के बारे में ये बातें आप नहीं जानते होंगे…

1- प्रभास का असली नाम वेंकट सत्यनारायण प्रभास राजू उप्पलपति है। उनका जन्म चेन्नई में हुआ था। वह साउथ के शत्रुघ्न सिन्हा कहे जाने वाले अभिनेता उप्पलपति कृष्णम राजू के भतीजे हैं। प्रभास को ‘रेबेल स्टार’ का टैग अपने चाचा से ही मिला है।

2- बाहुबली फिल्म बनाने वाले एस.एस. राजामौली के निर्देशन वाली फिल्म छत्रपति साल 2005 में रिलीज हुई थी। प्रभास फिल्म के हीरो थे। फिल्म सुपरहिट रही और यह 100 दिनों तक 54 सिनेमाघरों में लगी रही थी।

3- क्या आप जानते हैं कि प्रभास ने अजय देवगन की फिल्म एक्शन-जैक्सन से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह गेस्ट अपीयरेंस में थे।

4- साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म बाहुबली के लिए प्रभास ने किरदार की मांग के अनुसार अपना वजन बढ़ाया था। उस समय उनका वजन करीब 100 किलो था। प्रभास ने उस दौरान 15 तरह की बिरयानी खाकर अपना वेट बढ़ाया था।

5- प्रभास की फेवरिट तेलुगू फिल्म भक्त कन्नपा (1976) है। इस फिल्म में उनके चाचा कृष्णम राजू लीड एक्टर थे। प्रभास को राजकुमार हिरानी के निर्देशन वाली फिल्में देखना बहुत पसंद है। उन्होंने ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ और ‘3 इडियट्स’ करीब 20 बार देखी है। हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट डी नीरो प्रभास के पसंदीदा एक्टर हैं।

6- जीक्यू मैगजीन के अनुसार साल 2017 में प्रभास को सबसे ज्यादा प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में छठां स्थान मिला था। प्रभास ने इसका क्रेडिट अपनी फिल्म बाहुबली को दिया था।

7- अक्सर प्रभास का नाम अनुष्का शेट्टी के साथ जोड़ा जाता है। अनुष्का और प्रभास की जोड़ी कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी है। दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर कभी स्वीकार नहीं किया है। माना जा रहा है कि अगले साल प्रभास शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

फैंस की दीवानगी से खुश हुए प्रभास, प्री-रिलीज इवेंट में लगाया ‘बाहुबली’ का 70 फीट ऊंचा कट आउट…

प्रभास की फिल्म साहो का क्यों उड़ा मजाक, देखिए वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।