‘बाहुबली’ सुपरस्टार प्रभास ने कुछ इस अंदाज में दी भारतीय हॉकी टीम को शुभकामनाएं!

प्रभास को वॉलीबॉल जैसे आउटडोर खेल खेलना खास पसंद है...

बाहुबली सुपरस्टार प्रभास इस साल भारतीय टीम को हॉकी विश्व कप में परफॉर्म करता देखने के लिए उत्साहित हैं क्योंकि इस बार टूर्नामेंट भारतीय मैदान पर खेला जाएगा। अभिनेता ने होने जा रहे  हॉकी पुरुषों के विश्व कप के लिए टीम को शुभकामनाएं दी है। प्रभास ने अपने फेसबुक हैंडल पर साझा करते हुए लिखा,”हमारी भूमि पर हमारी टीम को हॉकी विश्व कप में खेलता देखने के लिए उत्साहित हूँ। भारतीय हॉकी टीम को हॉकी पुरुषों के विश्व कप के लिए ढ़ेर सारी शुभकामनाएं।”

प्रभास को वॉलीबॉल जैसे आउटडोर खेल खेलना खास पसंद है, ये ही वजह है कि अभिनेता ने अपने घर में वॉलीबॉल कोर्ट भी बनाया हुआ है। अभिनेता को जब भी खाली समय मिलता है वह अपने दोस्तों के साथ यहाँ ज़रूर खेलते है। वॉलीबॉल के अलावा, अभिनेता ने “साहो” के लिए ‘डीप सी डाइविंग’ भी सीखी है। अपनी इस आगामी फिल्म में अभिनेता दमदार एक्शन परफॉर्म करते हुए नज़र आएंगे।

अभिनेता ने 2015 में रिलीज हुई काल्पनिक एडवेंचर फिल्म “बाहुबली: द बिगनिंग” के साथ शोहरत हासिल की थी। वही, फ़िल्म की दूसरी किस्त “बाहुबली: द कॉनकलुझन” भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म है। प्रभास के जन्मदिन पर, साहो के निर्माताओं ने ‘शेड्स ऑफ साहो’ के साथ दर्शकों को उत्सुक कर दिया था जिसमें अभिनेता के लुक ने न सिर्फ भारत की महिला प्रशंसकों को आकर्षित किया बल्कि विभिन्न देशों से महिलाओं को आकर्षित करने में सफ़ल रहे थे।

देखिए प्रभास का ट्विट…

बाहुबली की शूट के प्रति अपनी ज़िंदगी के पांच साल समर्पित करने वाले अभिनेता को शूटिंग के दौरान कई अन्य ऑफर प्राप्त हुए थे लेकिन प्रभास ने इस विशालकाय फ़िल्म के प्रति अपना ध्यान केंद्रित रखने का फैसला लिया। इतना ही नहीं, बाहुबली के बाद अभिनेता को शादी के लिए 6000 प्रस्ताव प्राप्त हुए थे जिसने प्रभास को भारत का एलिजिबल बैचलर बना दिया था।

अभिनेता जल्द ही श्रद्धा कपूर के साथ बिग बजट फ़िल्म “साहो” में नज़र आएंगे। इन दिनों प्रभास इटली में ‘जिल’ से प्रसिद्ध हुए राधा कृष्ण कुमार के निर्देशन में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे है। “अमौर” नामक इस फ़िल्म में प्रभास के साथ पूजा हेगड़े नज़र आएंगी। बॉलीवुड की धक-धक गर्ल एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित नेने अब ओडिशा पुरुष हॉकी विश्व कप 2018 का हिस्सा बनी थी।

माधुरी दीक्षित ने 27 नवंबर को ओडिशा पुरुष हॉकी विश्व कप 2018 के उद्धघाटन समारोह में परफॉर्मेंस दी थी। ये उद्धघाटन समारोह एक संयुक्त विश्व शक्ति के मैसेज को पेश कर रहा था। इतना ही नहीं इस मौके पर डांस परफॉर्मेंस दी गई। इसके साथ ही एक्टर शाहरुख खान और बॉलीवुड संगीतकार और निर्माता रहमान ने एक ट्रेक का टीजर भी शेयर किया था।

यहां देखिए प्रभास से जुड़ा वीडियो…

यहां देखिए शाहरूख खान और ए आर रहमान का साथ…

ये देखिए प्रभास का नया लुक….

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।