फिल्म साहो के लिए सुपर स्टार प्रभास और अमेरिकन पॉप सिंगर बियोंसे का ऐसा कनेक्शन जानकर रह जाएंगे हैरान

फिल्म साहो में बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के अभिनेता प्रभास एक साथ जल्द नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए प्रभास कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी के चलते वो एक सुपरहिट गाने को रिक्रिएट करते हुए नजर आएंगे।

साउथ एक्टर प्रभास (फाइल फोटो)

फिल्म बाहुबली से अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले अभिनेता प्रभास बहुत जल्द अपने फैंस को एक चौंका देने वाला तोहफा देने वाले हैं। ये तोहफा प्रभास अपनी अपकमिंग फिल्म साहो के जरीए अपने फैंस को देंगे। प्रभास फिल्म साहो में बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए प्रभास कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी के चलते वो एक सुपरहिट गाने को रिक्रिएट करते हुए नजर आएंगे।

प्रभास द्वारा किए जाने वाले इस रिक्रिएट गाने का कनेक्शन हॉलीवुड की सिंगर बियोंसे से है। प्रभास बियोंसे के गाने में ठुमके लगाते हुए दिखाईं देगे। इस गाने को फिल्म साहों में फिल्माया जाना है इसी के लिए एक भव्य सेट तैयार किया गया है। ये डांस नंबर कार्निवाल थीम पर आधारित होगा। इस गाने के लिए ब्राजील के स्पेशल डांसर्स को बुलाया गया है। खबरों के मुताबिक बियोंसे का गाना ‘ब्लो’ और जैलेस इस डांस ट्रैक का हिस्सा होंगे। इस गाने का कोरियोग्राफ वैभवी मर्चेंट करेंगी।

फिल्म साहो में आपको कई उत्तम एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेगा। इसी के लिए फिल्म निर्माताओं ने दुनिया के सबसे बेहतरीन एक्शन कोरियोग्राफर को इसका जिम्मा दिया था। प्रभास की ये फिल्म इस साल बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।ये फिल्म एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। ये श्रद्धा कपूर की पहली तेलगू फिल्म होगी। वहीं फिल्म की शूटिंग के दौरान श्रद्धा कपूर और प्रभास को एक दूसरे की बात समझाने के लिए एक पेशेवर शिक्षक रखा गया था।

इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश एक विलेन के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म को रोमानिया और आबू धाबी में शूट किया गया है। प्रभास की इस फिल्म का बजट तकरीबन 300 करोड़ हैं। वेल क्या आप और प्रभास और श्रद्धा कपूर को एक साथ पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं? नीचे कमेंट्स करके बताइए।

देखिए श्रद्धा कपूर का ये वीडियो…

देखिए प्रभास और श्रद्धा कपूर के अन्य पोस्ट…

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।