Prasthanam Movie: प्रस्थानम का नया पोस्टर हुआ लॉन्च, फर्स्ट लुक में दिखा मनीषा कोइराला का शानदार अंदाज

प्रस्थानम (Prasthanam Movie) के मेकर्स ने आज मनीषा कोइराला (Manisha Koirala) के लुक को इस पोस्टर के जरिए शेयर किया है। पोस्टर में मनीषा कोइराला काफी गंभीर और हैरान दिखाई दे रही हैं। उनके चेहरे पर निराशा भी झलक रही हैं।

फिल्म प्रस्थानम के नए पोस्टर में मनीषा कोईराला। (फोटोः ट्विटर)

मल्टीस्टारर फिल्म प्रस्थानम (Prasthanam Teaser)  का टीजर पहले ही लॉन्च हो चुका है। इसमें फिल्म के सभी कास्ट की शानदार परफॉर्मेंस की झलक देखने को मिल चुकी है। जिसे ऑडियंस से लेकर फिल्म क्रिटीक भी सराह है। टीजर के बाद अब इसके पोस्टर लॉन्च किए जा रहे हैं, जिनमें उनके कैरेक्टर के बारे में बताया जा रहा है। हाल ही में संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और अली फजल का काफी अट्रैक्टिव पोस्टर लॉन्च हुए हैं। आज मनीषा कोइराला का पोस्टर जारी किया गया है।

प्रस्थानम (Prasthanam) के मेकर्स ने आज मनीषा कोइराला के लुक को इस पोस्टर के जरिए शेयर किया है। पोस्टर में मनीषा कोइराला काफी गंभीर और हैरान दिखाई दे रही हैं। उनके चेहरे पर निराशा भी झलक रही हैं। वह किसी सवाल के जवाब का इंतजार करती सी दिख रही हैं। उन्होंने कोटन की एक साड़ी पहनी हुई है। गले में एक हार पहना हुआ है। उनके बैकग्राउंड में पुलिस की गाड़ी और कई पुलिस अफसर दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर में मनीषा कोइराला  (Manisha के बगल में द क्वीन यानी महारानी लिखा हुआ है।

यहां देखिए मनीषा कोइराला का फर्स्ट लुक-

कुछ ऐसी होगी फिल्म की कहानी

इस पोस्टर के साथ ही फिल्म की कहानी थोड़ा बहुत पता चलता है। फिल्म में संजय दत्त(Sanjay Dutt) को किंग यानी राजा दिखाया गया है। मेकर्स द्वारा जारी किए गए उनके पोस्टर में यही देखने को मिला था। इसके बाद अली फजल का पोस्टर जारी हुआ था, जिसमें उन्हें उत्तराधिकारी बताया गया, जबकि जैकी श्रॉफ को एक वफादार रक्षक के तौर पर दिखाया गया है। कुल मिलाकर के कहानी एक राजा के परिवार के आस-पास घूमती हुई नजर जा रही है। बाकी कहानी तो फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगी।

संजू के बाद प्रस्थानम में नजर आईं मनीषा कोइराला

आपको बता दें कि मनीषा कोइराला ने लंबे वक्त तक फिल्मों से दूरी बना रखी थी। कैंसर का ईलाज पूरा होने के कई महीनों बाद उन्होंने फिल्मों में वापसी की और संजू जैसी हिट फिल्म दी। फिल्म संजू में वह रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की मां का किरदार निभाती हैं। इसमें रणबीर कपूर ने संजय दत्त का जबकि मनीषा कोइराला ने नरगिस का किरदार निभाया था। इसमें उनकी परफॉर्मेंस को काफी सराहा गया था।

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2019 में पहुंची एक्ट्रेस मनीषा कोइराला, ऑडियंस से शेयर किए कैंसर से जुड़े अनुभव

यहां देखिए,  फिल्म प्रस्थानम का टीजर…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।