प्रतीक बब्बर-सान्या सागर की शादी आज, बॉलीवुड सहित राजनीतिक जगत की ये हस्तियां होंगी शामिल

सान्या और प्रतीक पिछले दो साल से एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने का फैसला लिया। हल्दी और मेहंदी सेरेमनी में हो एक साथ हुई है। दोनों बहुत ही खुश नजर आ रहे हैं। शादी का रिसेप्शन मुंबई में किया जा सकता है।

प्रतीक बब्बर आज सान्या सागर के साथ शादी करेंगे।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष राज बब्बर के बेटे और बॉलीवुड एक्टर प्रतीक बब्बर आज बहुजन समाज पार्टी के नेता पवन सागर की बेटी सान्या सागर के साथ होने जा रही है। इस मौके पर बॉलीवुड कई बड़े सितारों के साथ-साथ राजनीतिक जगत की बड़ी हस्तियां भी शामिल होंगे। इस शादी को राजनीतिक एंगल से भी देखा रहा है।

एक सूत्र के मुताबिक प्रतीकऔर सान्या सागर की शादी में बसपा प्रमुख मायावती, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस शासित राज्य पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडु, सीनियर कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद और अन्य पार्टियों के प्रमुख नेता एक होटल में शादी समारोह में शामिल होंगे।

राहुल गांधी भी हो सकते हैं शामिल

सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी लखनऊ में हो रही इस शादी में शरीक हो सकते हैं। वह अपने लोकसभा चुनाव क्षेत्र अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर हैं। शादी समारोह की वजह से बसपा कार्यालय  में होने वाली मीटिंग को भी रद्द कर दिया गया है।

कहा जा रहा है कि शादी का रिसेप्शन मुंबई में किया जा सकता है। प्रतीक बब्बर और सान्या सागर दोनों एक-दूसरे को एक दशक से जानते हैं। एनआईएफटी से ग्रेजुएट और लंदन की फिल्म अकादमी से डिप्लोमा हासिल करने वाली सान्य सागर की सगाई प्रतीक बब्बर के साथ पिछले साल बसंत पंचमी के दिन सगाई की थी।

मेहंदी में दोनों खुश

सान्या और प्रतीक पिछले दो साल से एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने का फैसला लिया। हल्दी और मेहंदी सेरेमनी में हो एक साथ हुई है। दोनों बहुत ही खुश नजर आ रहे हैं। प्रतीक ने पीला कुर्ता और सफेद पजामा पहना हुआ था जबकि सान्या ने पीला ड्रेस पहना था जिसके ऊपर फूलों की छाप थी। प्रतीक बब्बर ने अब तक एक दीवाना था, जाने तू या जाने ना, बागी-2 जैसी फिल्मों में काम किया है।

यहां देखिए प्रतीक बब्बर की तस्वीरें…

यहां देखिए हिंदी रश का लेटेस्ट वीडियो…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।