प्रतिक बब्बर और सान्या सागर शादी के एक साल बाद ही लेने वाले है तलाक?

राज बब्बर (Raj Babbar) और स्मिता पाटिल (Smita Patil) के बेटा प्रतिक बब्बर (Prateik Babbar) ने सान्या सागर (Sanya Sagar) से जनवरी 2019 में शादी कर लोगों को चौका दिया था। हाल ही में खबर आ रही हैं कि प्रतिक और सान्या के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों जल्द तलाक लेने वाले है।

प्रतिक बब्बर और सान्या सागर की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

राज बब्बर (Raj Babbar) और स्मिता पाटिल (Smita Patil) के बेटा प्रतिक बब्बर (Prateik Babbar) ने सान्या सागर (Sanya Sagar) से जनवरी 2019 में शादी कर लोगों को चौका दिया था। हाल ही में खबर आ रही हैं कि प्रतिक और सान्या के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों जल्द तलाक लेने वाले है। बता दे, दोनों करीब 10 साल तक रिलेशन में थे उसके बाद उन्होंने गोवा में शादी की थी।

स्पॉटबॉय के रिपोर्ट के मुताबिक, प्रतिक और सान्या जल्द अपना रिश्ता ख़त्म करने वाले है। हालांकि पूरा देश लॉकडाउन है, लेकिन बता दे लॉकडाउन होने से पहले ही दोनों अलग रहने लगे थे। जब स्पॉटबॉय ने प्रतिक से इस बात की पुष्टि करने की कोशिश की तो, प्रतिक से इस बात से साफ़ इनकार कर दिया और कहा कि ऐसे कुछ भी नहीं है।

वहीँ, सान्या प्रतिक बब्बर की फॅमिली फंक्शन से गायब थी। चाहे वो होली का त्यौहार हो या राज बब्बर की शादी की सालगिरह का जश्न, सान्या इसमें शामिल नहीं हुई थी। यहाँ तक कि दोनों ने एक दुसरे को इंस्टाग्राम पर उनफ़ोल्लो कर दिया है और प्रतिक ने अपने इंस्टाग्राम से दोनों की हनीमून की तस्वीरें हटा दी है।

प्रतिक बब्बर की वर्कफ्रंट की बात करे तो 2008 में ‘जाने तू या जाने ना’, से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उसके बाद प्रतिक दम मारो दम, आरक्षण, धोबी घाट, बाघी 2 और भी कई फिल्मों में अच्छा प्रदार्शन कर चुके है। 2020 में ब्रह्मास्त्र, यारम और मुंबई सागा में अहम् किरदार में नज़र आने वाले है।

यहाँ देखे हिंदी रश का ताज़ा वीडियो: