गर्लफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं प्रतीक बब्बर, जानिए शादी से जुड़ी सारी डिटेल

बॉलीवुड एक्टर राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड़ के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। प्रतीक बब्बर (Prateik Babbar) की गर्लफ्रेंड सान्या सागर (Sanya Sagar) जोकि पेशे से लेखक-निर्देशक-एडिटर हैं।

22 और 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे प्रतीक बब्बर।

बॉलीवुड एक्टर राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड़ के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। प्रतीक बब्बर (Prateik Babbar) ने अपनी गर्लफ्रेंड सान्या सागर (Sanya Sagar) जोकि पेशे से लेखक-निर्देशक-एडिटर हैं उनसे पिछले साल लखनऊ के एक फार्महाउस में सगाई की थी। अब खबरों के मुताबिक ये दोनों 22 और 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक प्रतीक और सान्या की शादी की सेरेमनी दो दिनों तक चलने वाली है। शादी के बाद दोनों का रिसेप्शन मुंबई में आयोजित किया जाएगा। हालांकि अभी रिसेप्शन की तारीख और जगह फाइनल नहीं हो पाए हैं। अपनी शादी को लेकर प्रतीक बब्बर के दिए हुए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मैं कुछ समय से शादी के लिए मानसिक रूप से तैयार हो गया हूं क्योंकि मेरा मानना है कि ये एक संबंध आपको एक स्टेबिलिटी देता है।

वहीं इनकी शादी को लेकर खबरें ये भी है कि प्रतीक और सान्या अपनी शादी बेहद ही प्राइवेट रखना चाहते हैं। इसमें सिर्फ इनके घर वाले और करीबी ही मौजूद होंगे। वहीं प्रतीक सान्या एक दूसरे को तकरीबन 10 सालों से जानते हैं और तकरीबन दो सालों से डेट कर रहे हैं। अब ये दोनों अपने रिश्ते तो शादी के बंधन में तबदील कर रहे हैं। वहीं प्रतीक ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि वो अपने रिश्ते को नई दिशा में ले जाने के लिए बेहद ही उत्साहित हूं।

बताते चलें कि सान्या सागर ने लंदन फिल्म अकादमी से प्रैक्टिकल फिल्म निर्माण में डिप्लोमा किया है। फैशन कम्युनिकेशन में राष्ट्रीय फैशन टेक्नोलॉजी संस्थान से ग्रेजुएशन किया है। वहीं प्रतीक के पिता बॉलीवुड के जाने माने फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता रह चुके हैं। फिलहाल अब वो राजनीती में हैं वहीं सान्या के पिता पवन सागर भी राजनीति से जुड़े हुए हैं।

वीडियों में देखिए आज की टॉप 5 खबरें…

देखिए प्रतीक और सान्या की तस्वीरें…

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।