सोनम कपूर ने एक बार फिर फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, येलो ड्रेस में लग रही हैं बेहद खूबसूरत

सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों अपनी पहली प्रेग्नेंसी इंजॉय कर रही हैं। सोनम काफी समय से लंदन में थीं लेकिन अब वह इंडिया लौट आई हैं। ऐसे में सोनम कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर देर रात पैपराजी ने स्पॉट किया। सोनम कपूर को कैमरे में कैद करने के लिए पैपराजी की भीड़ लग गई। अब सोशल मीडिया पर सोनम की बहुत सी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं।

सोनम कपूर (फोटो: इंस्टाग्राम)

सोनम कपूर इस दौरान पीले रंग की खूबसूरत ड्रेस में नजर आईं। वायरल हो रहीं बहुत सी तस्वीरों और वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस दौरान सोनम कपूर अपनी ढीली मौटरनिटी ड्रेस में बार-बार बेबी बंप संभालती और उसे थामती दिखाई दीं। सोनम ने काफी खूबसूरत अंदाज में अपनी बड़ा सा बेबी बंप फ्लॉन्ट किया।

Sonam Kapoor
Sonam Kapoor
Sonam Kapoor

प्रेग्नेंट सोनम कपूर इस दौरान अपनी और बच्चे की हेल्थ को लेकर काफी सीरीयस दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस ने इस दौरान अपने चेहरे को मास्क से कवर किया हुआ था।

लंदन में रखा गया था शानदार बेबी शॉवर

बता दें कि लंदन में सोनम कपूर का शानदार बेबी शॉवर रखा गया था। सोनम कपूर ने बेबी शॉवर की काफी सारी शानदार तस्वीरें फैंस के साथ साझा की थी।इसके साथ ही बताया जा रहा है कि भारत में आने के बाद उनकी गोदभराई की रस्म का भी आयोजन किया जाएगा। सोनम कपूर इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी के आखिरी फेज में हैं और एकेट्रेस की डिलीवरी डेट भी काफी नजदीक है।

सोनम कपूर काफी लंबे समय से लंदन में ही अपनी प्रेग्नेंसी इंजॉय कर रही थीं। वहीं अब सोनम भारत लौट आई हैं। सोनम की गोदभराई की रस्म की तैयारियां कपूर फैमिली और आहूजा फैमिली में काफी जोरों शोरों से चल रही हैं।

सुष्मिता सेन ने ललित मोदी से की गुपचुप सगाई? फोटो में फ्लॉन्ट की ‘इंगेजमेंट’ रिंग! देखें रोमांटिक तस्वीरें

बॉलीवुड और टीवी की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.