Royal Wedding: प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल ने किया शादी के बाद पहला KISS, देखिये PHOTOS

प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल ने निभाई रस्म, एकदूसरे को किया KISS

  |     |     |     |   Updated 
Royal Wedding: प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल ने किया शादी के बाद पहला KISS, देखिये PHOTOS
प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल ने निभाई रस्म, एकदूसरे को किया KISS

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और अमेरिकी ऐक्ट्रेस मेगन मर्केल ने अपनी शादी के बाद रस्म को निभाते हुए एकदूसरे को किस किया| आज वो शादी के इस पवित्र बंधन में बंध गए| उनकी शादी रॉयल रही और पूरा लन्दन उनकी शादी में पहुंचा हुआ था| यहाँ देखिये दोनों ने शादी के बाद रस्म को निभाते हुए एकदूसरे को किस किया-

 


एक दुसरे को लगभग डेढ़ साल तक जानने के बाद प्रिंस हैरी ने अपने प्यार मेगन को प्रपोज़ किया था हालाँकि उनका ये प्रपोज़ल किसी बॉलीवुड फिल्म के एक सिन की तरह था| दरअसल प्रिंस हैरी और मेगन अकेले छुट्टियों पर गए हुए थे| जहाँ मौका देखकर प्रिंस हैरी ने अपने घुटनों पर टिककर मेगन को प्रपोज़ कर दिया| इसके तुरंत बाद ही मेगन ने ख़ुशी-ख़ुशी हाँ कर दी| जिसके बाद उन्हें कहना पड़ा अभी मेरा प्रपोज़ल ख़त्म नही हुआ है अंगूठी तो देने दो|

प्रिंस हैरी और मेगन की मुलाकात एक दोस्त के ज़रिये हुई थी| दोनों जब एक दुसरे से पहली बात मिले तभी से उन्हें पता चल गया था कि वो इस रिलेशनशिप को आगे तक ले जायेंगे| हालाँकि उस समय दोनों ही अपने अपने काम में व्यस्त थे हालाँकि दोनों ने अपने लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप पर काम किया| दोनों कोशिश करते थे कि दोनों आसपास ही रहे| मौका मिलते ही दोनों एक दुसरे से मिल लिया करते थे|

आपको जानकर हैरानी होगी कि एक तरफ जहाँ लंदन की रॉयल फैमिली को विश्व में जाना जाता है वहीँ मेगन मार्कल को प्रिंस हैरी के बारे में पता नहीं था| यही नहीं बल्कि प्रिंस हैरी ने भी कभी मेगन के बारे में नहीं सुना था ऐसे में जब ये दोनों एक दुसरे से मिले तो एक दुसरे को अच्छी तरह से समझा| क्योंकि उन्होंने एक दुसरे से ही एक दुसरे के बारे में जाना ना की ख़बरों से| दोनों को बहुत ही ट्रेवल करना पड़ता था हालाँकि उन्होना अपने रिश्ते को ऐसे ही मैनेज किया|

आपको बता दें ये रॉयल वेडिंग सेंट जॉर्ज चैपल, विंडसर कैसल में हुई है| खास बात ये है कि ये दुनिया की सबसे पुराने महलों में से एक है| इस रॉयल वेडिंग में कुल मिलाकर 2000 लोग शामिल हुए। इनकी वेडिंग रिंग्स को वेल्स की खान से निकले सोने से बनाया गया है।एक तरफ जहाँ पुरुष मिलिट्री यूनिफॉर्म में होंगे वहीँ महिलाएं डे ड्रेस और हैट पहनकर नज़र आये| यही नहीं रिपोर्ट्स की माने तो शादी में कुल 32 मिलियन पाउंड यानी तकरीबन 293 करोड़ रुपये का खर्च हुआ|

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: श्रेया दुबे

खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

shreya.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags:

Leave a Reply