83 The Film: प्रीतम के संगीत से सजेगी रणवीर सिंह की फिल्म 83, कपिल देव की बायोपिक है ये मूवी

रणवीर सिंह की फिल्म '83' (Ranveer Singh Film 83) को जाने-माने संगीतकार प्रीतम (Pritam 83 Film) अपने संगीत से सजाएंगे। यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की बायोपिक (Kapil Dev Biopic 83 The Film) है।

'83' फिल्म 10 अप्रैल, 2020 को रिलीज होगी। (फोटो- ट्विटर)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की बायोपिक ’83’ (Kapil Dev Biopic 83 The Film) की शूटिंग इसी महीने से लंदन में शुरू होगी। रणवीर सिंह (Ranveer Singh Film 83) इस फिल्म में कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी मशहूर संगीतकार प्रीतम (Pritam 83 The Film) को दी गई है। कबीर खान और रणवीर सिंह ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

रणवीर सिंह ने ट्वीट किया, ‘हमें सबसे बड़ा सितारा मिल गया। प्रीतम दा, आपका हमारी फिल्म 83 से जुड़ना हमारे लिए सम्मान की बात है। चलिए एक धुन तैयार करते हैं, उसे यादगार बनाते हैं।’ बताते चलें कि यह पहला मौका होगा जब प्रीतम रणवीर सिंह की फिल्म को अपने संगीत से सजाएंगे। प्रीतम की पिछली फिल्मों के जबरदस्त संगीत को देखते हुए ही ’83’ फिल्म के मेकर्स ने उन्हें चुना है।

रणवीर सिंह ने कुछ देर पहले यह ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है…

गौरतलब है कि रणवीर सिंह की फिल्म ’83’ की शूटिंग लंदन से शुरू होकर, दिल्ली, मुंबई समेत भारत के कई शहरों में होगी। बीते महीने फिल्म के सितारे ट्रेनिंग के लिए हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला गए थे। कबीर खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में (Kabir Khan 83 The Film) रणवीर सिंह के अलावा, एमी विर्क, साकिब सलीम, हार्डी संधू, पंकज त्रिपाठी, जतिन सरना, ताहिर भसीन, चिराग पाटिल, साउथ इंडियन एक्टर जीवा और साहिल खट्टर मुख्य किरदारों में नजर आएंगे।

बताया जा रहा है कि कपिल देव इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह (Kapil Dev Film 83 Ranveer Singh) को दिल्ली में स्पेशल ट्रेनिंग देंगे। यह फिल्म 10 अप्रैल, 2020 को रिलीज होगी।

83 फिल्म में पहले रणवीर सिंह नहीं बल्कि रणदीप हुड्डा बनने वाले थे कपिल देव, फिर क्या हुआ ऐसा…?

‘पद्मावत’ के लिए इस तरह रणवीर सिंह बनते थे अलाउद्दीन खिलजी, देखिए वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।