बचपन में देखती थी जिनकी फिल्में, उस सुपरस्टार से जब मिली प्रिया प्रकाश वारियर तो हुआ कुछ ऐसा

प्रिया प्रकाश वारियर ने तमिल सुपरस्टार मोहनलाल से मुलाकात की। उन्होंने मोहनलाल से आर्शिवाद लिया। हालांकि ये तस्वीर पुरानी लेकिन उन्होंने से हाल ही में शेयर किया है।

गार्डन में प्रिया प्रकाश वारियर। (इमेज क्रेडिट- प्रिया प्रकाश इंस्टाग्राम)

मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर से सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह सुपरस्टार मोहनलाल के साथ खड़ी हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर पर लिखा,’क्या यह रियल है? जबसे उनसे मिली हूं, तबसे में चुटकी बजा कर देखती हूं। मैं खुद को सबसे भाग्यशाली मानती हूं कि इस किंवदंती को पूरा किया और उनके साथ कुछ मिनट बिताए।’

प्रिया प्रकाश वारियर कैप्शन से लगता है कि ये फोटो पुरानी है। प्रिया प्रकाश ने बताया कि उन्होंने मोहनलाल के पैर छुए और अपने भविष्य के लिए उनसे आर्शिवाद लिया। लेकिन उनके फैंस उन्हें एक साथ एक फ्रेम में देखकर बहुत खुश हो रहे हैं। उन्होंने लिखा कि सुपर और अद्भुत मुलाकात रही होगी। चित्र पर कुछ टिप्पणियां हैं, जिन्हें केवल एक घंटे में 1.4 लाख से अधिक बार पसंद किया गया है।

प्रिया प्रकाश वारियर पिछले साल इंटरनेट सेंशेसन बनीं। मलयालम फिल्म ‘ओरु अदार लव’ से उनका एक वीडियो क्लिप वायरल हो गया। इंटरनेट पर उनकी आंख मारने का वीडियो क्लिप वायरल हुआ था। पिछले महीने की शुरुआत में, उन्हें विक्की कौशल की ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ स्क्रीनिंग में मुंबई आमंत्रित किया गया था, जहां वह रणवीर सिंह, वरुण धवन और अन्य कई सितारों से मिलीं।

यहां देखिए मोहनला के साथ प्रिया प्रकाश वारियर

हाल ही में ‘श्रीदेवी बंगलॉ’ फिल्म के लिए चर्चा में आईं थी। फिल्ममेकर बॉनी कपूर ने फिल्म के नाम को लेकर प्रिया प्रकाश को कानूनी नोटिस भेजा था। बॉनी कपूर की दिवंगत श्रीदेवी के पति हैं। प्रिया प्रकाश ने हाल ही में रणवीर सिंह के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की, जोकि काफी वायरल हुई।

वहीं, बात करें मोहनलाल के वर्कफ्रंट की तो वह पिछली बार फिल्म ‘ओडियन’ में दिखाई दिए थे। वह अभी ‘लुसिफर’ और ‘मराककर: अरबिकदालिनते सिंघम’ एक साथ फिल्म कर रहे हैं। उनकी जल्द रिलीज होने वाली ‘कप्पन’ है।

यहां देखिए प्रिया प्रकाश वारियर की तस्वीरें…

यहां देखिए हिंदी रश का लेटेस्ट वीडियो..

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।