अब बॉलीवुड में एंट्री लेना चाहती हैं वायरल गर्ल प्रिया वारियर

बॉलीवुड में होगा धमाका ...एंट्री होगी प्रिया वारियर की

बॉलीवुड में होगा धमाका ...एंट्री होगी प्रिया वारियर की

अपनी अदाओं से रातो रात पूरे भारत को अपना दीवाना बना लेने वाली प्रिया वारियर नेशनल क्रश बन गई हैं| उनका एक विडियो वायरल हुआ जिसमें उनका अंदाज़ लोगों को इतना भाया कि वो इन्टरनेट सेंसेशन बन गयी है| सिर्फ दो ही दिन हुए हैं लेकिन अब प्रिया को हर कोई पहचान गया है| प्रिया सोशल मीडिया पर इतनी फेमस हो गयी हैं कि चाहें वो ट्विटर हो या फिर इन्स्टाग्राम उनके फोलोवर्स देखते ही देखते बढ़ गए हैं| ऐसे में ये अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि जल्द ही प्रिया कि बॉलीवुड में एंट्री हो सकती है|

हाल में ही प्रिया का एक इंटरव्यू सामने आया है जिसमें उनसे पूछा गया है कि बॉलीवुड में वो अपनी एंट्री के बारे में क्या सोचती हैं तो उन्होंने कहा कि मुझे हर भाषा में काम करने की कोशिश करनी है| इतना ही नहीं बल्कि प्रिया ने बताया कि वो बॉलीवुड जरुर आएँगी|

आपको बता दें प्रिया को हिंदी और इंग्लिश अच्छे से आत है तो फिल्मों में उनके लिए भाषा कोई बाधा नहीं लाएगी|

एक विडियो वायरल हो रहा है जिसमें लड़का और लड़की एक दुसरे से अपने प्यार का इज़हार आकर रहे हैं लेकिन इशारों ही इशारों में | देखते ही देखते सोशल मीडिया पर यह विडियो वायरल हो गया है लेकिन अब इनका एक और विडियो साने आया है जिसमें प्रिया किस कर जो बंदूख चला रही हैं उससे हीरो ही क्या आप भी घायल हो जायेंगे|

आपको बता दें कि ये वीडियो मलयामल फिल्म ओरू अदार लव से है| जैसे ही इंटरनेट पर ये वीडियो आया वैसे ही ये वायरल हो चुका है| फिल्म में मनिक्य मलाराया पूवी नाम से गाना है, जिसमें ये सीन फिल्माया गया है| इस गाने को शान और रहमान ने कंपोज किया है| इस वीडियो में आपको स्कूल रोमांस देखने को मिलेगा| सिर्फ नेट ही नहीं बल्कि ये गाना यूट्यूब पर टॉप ट्रेंड में शामिल है| सीन में दिख रहीं एक्ट्रेस का नाम प्रिया प्रकाश वारियर है जिनके एक्सप्रेशन की लोग सोशल मीडिया पर खूब तारीफ कर रहे हैं|

प्रिया के इस गोली से आप भी हो जायेगे घायल लेकिन …

प्रिया देखते ही देखते इन्टनेट की सेंसेशन बन गयी| और उनके सोशल मीडिया के फोलोवर्स भी बढ़ गए| लेकिन इसके अलावा उस एक्टर को भी जान लीजिये जो इस विडियो में हैं| आपको बता दें इस एक्टर का नाम रोशन अब्दुल राहूफ है| रोशन थिएटर एक्टर और स्टेज परफॉर्मर के तौर पर जाने जाते हैं| उन्हें D3 नाम के रियलिटी शो में जबरदस्त अदाकारी के लिए एक्ट्रेस शोभना के हाथों अवार्ड मिला था|

रोशन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं| वो अक्सर कॉमेडी करते हुए नज़र आते हैं| लोगों को उनका अंदाज़ भी खूब पसंद आया था|

आपको जानकर हैरानी हो सकती है लेकिन रोशन ना सिर्फ एक अच्छे एक्टर बल्कि एक अच्छे डांसर और सिंगर भी हैं|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।