बैचलरेट पार्टी में शीयर ड्रेस में छाईं प्रियंका, तस्वीरें देखकर आप भी कहेंगे WoW

प्रियंका चोपड़ा ने अब बैचलरेट पार्टी मनाई, पार्टी में वह बेहद दिलकश लग रही थीं। भावी दुल्हन प्रियंका ने शनिवार को अपनी एक तस्वीर साझा की...

न्यूयॉर्क में ब्राइडल शावर के बाद प्रियंका चोपड़ा ने अब बैचलरेट पार्टी मनाई, पार्टी में वह बेहद दिलकश लग रही थीं। भावी दुल्हन प्रियंका ने शनिवार को अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें सफेद रंग की ऑफ-द-शोल्डर स्वेटर पहने प्रियंका मुस्कुराती नजर आ रही हैं।

तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, “हैशटैग बैचलरेटवाइब्स।” इसके बाद पार्टी में शामिल हुई दोस्तों के साथ प्रियंका की कई तस्वीरें साझा की गईं, जिसमें पूर्व विश्व सुंदरी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

प्रियंका की होने वाली जेठानी सोफी टर्नर ने भी इंस्टा-स्टोरीज पर ग्लैमरस प्रियंका की तस्वीर साझा की है।जिसमें वह सफेद रंग की शीयर फेदरी ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। प्रियंका की शादी की तारीखों का भले ही अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन शादी पूर्व हो रहे समारोह प्रशंसकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं और उम्मीद है कि उनकी शादी भी ग्लैमरस होगी।

वहीं प्रियंका की तस्वीरों में उनकी सास ने कुछ ऐसा कमेंट किया, जिसे देखकर आप भी होने वाली सास-बहु की बॉन्डिंग का अंदाजा लगा सकते हैं। प्रियंका की तस्वीर में डेनिस ने लिखा कि ‘बी गुड’। इस कमेंट से साफ है कि प्रियंका की होने वाली सास उनका कितना ख्याल रखती हैं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी तारीख का अभी ऐलान नहीं हुई है। लेकिन प्रियंका इन दिनों न्यूयॉर्क में बैचलर पार्टी अपने दोस्तों के साथ मना रहीं हैं। इस पार्टी में प्रियंका हमेशा की तरह इस बार भी स्टाइलिश लुक में नजर आ रहीं हैं। निक के साथ प्रियंका की शादी की तारीख तो नहीं आई है।

लेकिन खबरों के मुताबिक दिसम्बर के पहले हफ्ते में किसी भी तारीख को प्रियंका निक के साथ सात फेरे ले सकती हैं। वहीं इसके साथ ये भी खबरें हैं कि प्रियंका-निक के साथ दो बार शादी करेगी।

वेल आपका क्या कहना है इसपर आप हमें नीचें कमेंट्स लिखकर जरूर बताएं।

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।