प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में वापसी के लिए तैयार, इस दिन रिलीज होगी फरहान अख्तर की स्काई इज पिंक 

आखिरी बार प्रियंका और फरहान दिल धड़कने दो नाम की फिल्म में साथ नजर आए थे। इस फिल्म में रणवीर सिंह, अनिल कपूर और अनुष्का शर्मा भी लीड किरदार में हैं। स्काई इज पिंक फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित है।

स्काई इज पिंक की टीम (इंस्टाग्राम फोटो)

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्मों में वापसी करने के लिए तैयार हो चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा फरहान अख्तर के साथ स्काई इज पिंक नाम की फिल्म शूट कर रही हैं। अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। फिल्म की रिलीज डेट तय हो चुकी है। स्काई इज पिंक फिल्म 11 अक्टूबर 2019 के दिन रिलीज होगी। ये एक 13 साल की लड़की आयशा चौधरी की कहानी है। फिल्म में आयशा का किरदार जायरा वसीम निभाएंगी। फिल्म का निर्देशन कर रही हैं सोनाली बोस। प्रिंयका और फरहान अख्तर जायरा वसीम के माता-पिता का किरदार निभा रहे हैं। आखिरी बार प्रियंका और फरहान दिल धड़कने दो नाम की फिल्म में साथ नजर आए थे। इस फिल्म में रणवीर सिंह, अनिल कपूर और अनुष्का शर्मा भी लीड किरदार में हैं। स्काई इज पिंक फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित है। आयशा चौधरी जो एक मोटिवेशनल स्पीकर थीं। उन्हें पल्मोनरी फाइब्रोसिस नाम की बीमारी हो गई। लेकिन फिर भी आयशा ने कभी हार नहीं मानी।

छोटी सी उम्र में ही आयशा ने टेडएक्स इंक जैसे प्लेटफॉर्म में बोलना शुरू कर दिया था। 18 साल की एज तक जाते जाते उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। ‘माई लिटिल एपिफनीज’ नाम की आयशा पर एक किताब भी लिखी गई। इसी फिल्म के साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की भारत भी साइन की थी लेकिन निक जोनस के साथ अपनी शादी में व्यस्त होने के चलते अभिनेत्री ने सलमान की फिल्म छोड़ दी। स्काई इज पिंक फिल्म भी प्रियंका चोपड़ा करने के मूड में नहीं थीं लेकिन इस फिल्म की कहानी को अहमियत देते हुए हां कर दी। इस फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने प्रोड्यूस किया है।

जिस दिन स्काई इज पिंक फिल्म रिलीज हो रही उस दिन बॉलीवुड की कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हो रही। इसका एक बहुत बड़ा फ़ायदा फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ने वाला है।

देखें प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें 

देखें हिंदी रश का ताजा वीडियो 

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।