Priyanka-Nick Engagement: जानिए, कब-किस रीती-रिवाज से होगी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी?

Priyanka-Nick Enggegment: क्या निक जोनस भरेंगे प्रियंका चोपड़ा की मांग में सिंदूर, या फिर चर्च में कहेंगे I Do

क्या निक जोनस भरेंगे प्रियंका चोपड़ा की मांग में सिंदूर, या फिर चर्च में कहेंगे I Do

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सगाई करके आधिकारित तौर पर एक दूसरे के साथ जुड़ चुके है। बता दे कि, पिछले २ महीने से प्रियंका और निक एक दूसरे को डेट कर रहे है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक रोमांटिक डिनर डेट पर निक ने प्रियंका को प्रपोस किया और इस लेडी लव ने हां भी कह दिया। हालाँकि, लंदन में प्रियंका चोपड़ा के ३६ बर्थडे पर दोनों ने सगाई कर ली | वहीं पिछले दिनों में प्रियंका चोपड़ा उंगली में एक बड़े डायमंड की रिंग पहनें नज़र आईं थी, जिसके बाद कयास लगाए जाने शुरू हो गए कि प्रियंका ने निक से सगाई कर ली है। एयरपोर्ट पर नज़र आईं प्रियंका को जैसे ही लगा कि कैमरों की नज़र उनकी रिंग पर है, तो उन्होंने उसे छिपाने की कोशिशें शुरू कर दीं थीं। लेकिन अब इस राज पर से पर्दा उठ चूका है।

खैर, अभी आए हुए अपडेट में पता चला है कि, प्रियंका और निक अक्टूबर में शादी के बंधन में बंधेंगे। अब शादी कौनसी रीतिरिवाज से होगी इस बात के कयास लगाए जा रहे है। क्योंकि, प्रियंका चोपड़ा हिन्दू रीतिरिवाज से तालुकात रखती है। वहीं निक जोनस जीजस को मानते है। ऐसे में यह देखना इंट्रेस्टिंग होगा की प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी अक्टूबर में किस रीतिरिवाज से की जाएगी।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा का नाम ग्रैमी और गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड के नॉमिनेटिड सिंगर और एक्टर निक जोनस के साथ काफी दिनों से जोड़ा जा रहा है। वहीं आए दिन ये दोनों कई जगहों पर एक साथ स्पॉट होते रहते हैं। इनके बीज के अफेयर के चर्चे अब आम आम हैं। निक से प्रियंका की पहली मुलाकात टीवी सीरिज ‘क्वांटिको’ के सेट पर एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। वहीं कहा जाता है कि निक प्रियंका से 10 साल छोटे हैं। निक 25 के और प्रियंका 35 साल की हैं।

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.