OMG! प्रियंका ने दिया ‘दिल’ तो निक जोनस ने कहा ‘फ्यूचर मिसेज़ जोनस’ ऑफिशियल किया अपना रिश्ता

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने माना अपना प्यार, पोस्ट की ये प्यारी सी तस्वीर और लिखा कुछ ऐसा

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने माना अपना प्यार, पोस्ट की ये प्यारी सी तस्वीर और लिखा कुछ ऐसा

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का रोका आज मुंबई में प्रियंका चोपड़ा के घर पर हुआ| दोनों कई महीनो तक अपने रिलेशनशिप को छिपाने के बाद अब अपना रिलेशनशिप कबुल कर चुके है| प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने एक दुसरे की प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया पर एक साथ शेयर कर अपना रिश्ता दुनिया के सामने लाया|

निक के साथ फोटो शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, “Taken.. With all my heart and soul..”

वहीँ निक जोनस ने उसी फोटो को शेयर करते हुए लिखा, ” Future Mrs. Jonas. My heart. My love.”

जैसे ही उन्होंने फोटो शेयर किया वैसे ही बॉलीवुड से दोनों के लिए शुभकामनाएं आनी शुरू हो गयी|

बता दें इस मौके पर पंडीत जी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “प्रियंका और उनके होने वाले पति निक जी को मैं उनके जीवन में सुख शांति समृद्धि तमाम सुख सुविधाओं के लिए हमने प्रार्थना की| इसके बाद उनका जो सगाई का कार्यक्रम था वो संपन्न हुआ|”

पंडित जी से पूछा गया कि क्या प्रियंका और निक की सगाई हो गयी है? इसपर उनका कहना था कि वो पूजा-पाठ में व्यस्त थे इसलिए उन्हें नहीं पता| वहीँ शादी के बारे में पूछे जानेपर पंडित जी का कहना था कि हम उसके बारे में कुछ नहीं बता सकते| और उस विषय में हमें कुछ पता भी नहीं है| यहाँ देखिये यह वीडियो-

रिपोर्ट्स की माने तो प्रियंका चोपड़ा ने अबू जानी संदीप खोसला की डिजाइन की हुई पीले रंग की सूट पहनी है| वहीँ निक ऑफ़ वाइट कलर का कुर्ता पहना हुआ है| बता दें उनकी सगाई की खबरें इन दिनों चारो तरफ छायी हुई है| अनुष्का शर्मा और विराट कोहली से लेकर सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी के बाद अब बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जल्द ही अपने परदेसी बाबु निक जोनस से सगाई करने जा रही है| इस बार वो अपनें परिवारवालों और दोस्तों के साथ इस खास मौके को सेलिब्रेट करेंगी| हालाँकि रिपोर्ट्स आ रही है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बहुत पहले ही सगाई कर चुके हैं और यहाँ वो अपने दोस्तों को सगाई की पार्टी देने जा रहे हैं|

प्रियंका चोपड़ा की सगाई में शामिल होने वाले मेहमानों की बात करें तो रिपोर्ट्स आ रही है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई में करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, रवीना टंडन और सोफिया चौधरी पहुंच सकती हैं| यही नहीं कहा जा रहा है कि इस पार्टी में फेमस बिजनेसमेन मुकेश अंबानी और उनका परिवार शामिल हो सकता है|

आपको याद होगा कि मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की सगाई में देसी गर्ल और उनके विदेशी बॉयफ्रेंड निक जोनास शामिल हुए थे| वहीँ प्रियंका चोपड़ा का साथ कई फिल्मों में एक्टिंग कर चुके बॉलीवुड के शानदार एक्टर रणवीर सिंह भी देसी गर्ल की सगाई पार्टी नें शामिल होंगे| साथ-साथ दीपिका पादुकोण भी उनके साथ इस पार्टी का हिस्सा बनेंगी| बता दें ये तीनो एक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी में साथ काम कर चुके है| एक तरफ जहाँ निक जोनास और उनके माता पिता कल इंडिया आ चुके हैं वहीँ उनके भाई जो जोनस और केविन जोनस भी इस पार्टी का हिस्सा बन सकते है|

आपको कैसा लगा परिणिति चोपड़ा का अंदाज़? नीचे कमेंट्स में बताइए|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।