देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के घर आया एक नया मेहमान, प्रियंका ने शेयर की फोटो, देखें तस्वीर

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) की जिंदगी में अब एक नया मेहमान आ गया है। प्रियंका ने खुद इस बात की जानकारी दी है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की फोटो (तस्वीर: इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) की जिंदगी में अब एक नया मेहमान आ गया है। प्रियंका ने खुद इस बात की जानकारी दी है। प्रियंका ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने इस नए मेहमान की फोटो भी फैंस के साथ शेयर की है। ये नया मेहमान कोई और नहीं बल्कि उनका नया रेस्क्यू डॉग पांडा है।

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपने इस नए मेहमान की फोटो साझा करते हुए ख़ुशी व्यक्त की है। अब प्रियंका का परिवार और भी बड़ा हो गया है। प्रियंका और निक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पांडा का फोटो शेयर कर इस बात की खबर दी है।

Bigg Boss 14 का पहला प्रोमो वीडियो आया सामने, इस बार दिखा सलमान खान का नया अंदाज, देखें Video

प्रियंका चोपड़ा के पास पहले से ही दो डॉग जीनो और डायना थे और अब उन्होंने पांडा को अडॉप्ट किया है। प्रियंका ने निक और अपने सभी डॉग्स के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा ‘हमारी नई फैमिली फोटो। पांडा, हमने इस छुटकू को (जो ज्यादा दिनों तक छुटकू नहीं रहेगा) कुछ हफ्ते पहले गोद लिया था। हमें ठीक से नहीं पता लेकिन लगता है कि ये हस्की और ऑस्ट्रलियन शेपर्ड का मिक्स है। इसकी आंखे तो देखो, और कान भी!!!’

प्रियंका की इस पोस्ट को अबतक 10 लाख से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। वहीँ उनके फैंस भी इस पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं। निक के बड़े भाई केविन ने कमेंट्स में कहा- डायना को अच्छा एडिट करवाया है।

Sushant Singh Rajput Case: रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक से ED ने की 18 घंटे तक पूछताछ

हिंदी रश की ताजा वीडियो यहां देखें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.