तूने मारी एंट्री यार…बॉलीवुड के इन गानों पर निक जोनस संग ‘देसी गर्ल’ ने लगाए ठुमके, झूम उठे मेहमान!

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने संगीत सेरेमनी में अपनी परफॉर्मेंस से धमाल मचा दिया। बॉलीवुड के इन हिट गानों पर जमकर थिरके प्रियंका और निक।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने मंगेतर निक जोनस के साथ 2 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेगी। प्रियंका और निक का हल्दी, मेहंदी और संगीत कार्यक्रम हो चुका है। सभी रस्में बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुईं। संगीत कार्यक्रम की बात करें तो शुक्रवार को उमेद भवन के बारादरी पैलेस में संगीत समारोह रखा गया था। कार्यक्रम में प्रियंका-निक और सभी मेहमान बॉलीवुड के कई हिट गानों पर जमकर थिरके। प्रियंका ने अपने गाने ‘देसी गर्ल’ और ‘तूने मारी एंट्री’ पर एंट्री मारी तो निक जोनस ने ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ के सॉन्ग ‘बॉम डिगी-डिगी’ पर परफॉर्म किया।

प्रियंका और निक के संगीत समारोह में अंबानी परिवार ने भी शिरकत की थी। संगीत सेरेमनी में सनम बैंड और मानेसी स्कॉट ने भी अपने परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया। प्रियंका की बहन और निक की होने वाली साली एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने भी अपने डांस से सभी को अपना दीवाना बना दिया। प्रियंका ने अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ भी एक गाने पर परफॉर्म किया।

निक ने प्रियंका के लिए गाए गाने

निक ने भी अपनी दुल्हनिया प्रियंका के लिए कई रोमांटिक गाने गाए। निक के परिवार ने भी संगीत सेरेमनी को खूब इन्जॉय किया। प्रियंका और निक का संगीत समारोह शनिवार तड़के तक चलता रहा। बताते चलें कि प्रियंका और निक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की तर्ज पर दो अलग-अलग रिवाजों से शादी करेंगे। प्रियंका और निक पहले हिंदू और फिर क्रिश्चियन रीति से शादी करेंगे।

दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन

सूत्रों की मानें तो उनकी शादी में परिवार और खास दोस्तों को ही बुलाया गया है। प्रियंका और निक ने दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन रखा है। प्रियंका ने पीएम नरेंद्र मोदी को भी न्योता भिजवाया है। दिल्ली में आयोजित रिसेप्शन में पीएम मोदी भी शिरकत कर सकते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि निक ने न्यूयॉर्क में भी अपने दोस्तों के लिए एक रिसेप्शन रखा है। प्रियंका और निक के फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाइयां दे रहे हैं।

देखें वीडियो…

तस्वीरों में देखिए प्रियंका और निक की शादी की तैयारियों की तस्वीरें…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।