नवंबर में शादी के बंधन में बंध जाएंगे प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, ऐसे हो रही है तैयारियां

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की सारी रस्में जोधपुर में की जाएंगी...

अपने प्यार को सबके सामने खुलकर रखने वाले कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जल्द ही शादी के बंधन में बधने वाले हैं। खबर है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस नवंबर के महीने में शादी करेंगे। शादी की सारे समारोह जोधपुर के मेहरानगढ़ किले में होंगे। प्रियंका चोपड़ा और उनके मंगेतर को लेकर एक रिपोर्ट में ऐसा कहा जा रहा है कि ये कपल नवबंर के अंत तक शादी कर सकता है। वहीं, निक जोनस मिड नवंबर में भारत आकर शादी की सभी तैयारियां करेंगे। निक और प्रियंका की शादी में भारतीय और पश्चिमी परंपराओं का मेल दिखेगा। अगस्त में मुंबई में उनके रोका समारोह के बाद कपल ने अपनी सगाई की बात सबके सामने कंफर्म कर दी थी।

फिल्म एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके मंगेतर निक जोनस को मंगलवार के दिन राजस्थान के जोधपुर में घूमते हुए देखा गया था। प्रियंका और निक के जोधपुर जाने को लेकर यह कायस लगाए जा रहे थे कि दोनों शादी का वेन्यू फाइनल करने के लिए वहां गए हुए हैं। लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने बुधवार के दिन एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर जारी कर यह बताया दिया था कि वह अपनी बेस्ट फ्रेंड तमन्ना के पति सुदीप दत्त का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए जोधपुर पहुंची थीं। तस्वीर के साथ उन्होंने खूबसूरत मैसेज भी लिखा था।

अपनी शेयर की गई तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा ने लिखा था,’ जन्मदिन मुबारक महाराजा सुदीप दत्त। क्या बेहतरीन बर्थडे लंच था। मुझे बहुत खुशी है कि हमने एक साथ ये वक्त गुजारा। आप हमेशा जीवन में सब कुछ अच्छा पाएं। मुस्कुराते रहिए और नाचते रहिए।’

जारी की गई तस्वीर (नीचे देखिए) में देखा जा सकता है कि सुदीप महाराजा की तरह झूले पर बैठे हुए हैं। तो वहीं, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस और उनकी दोस्त तमन्ना पीछे खड़े हुए हैं। अपने मेहमानों का ख्याल रखते हुए सुदीप ने प्रियंका और निक के लिए एक स्पेशल बर्थडे लंच रखा था। जिसमें निक जोनस, तमन्ना और प्रियंका के भाई सिद्धार्थ भी साथ नजर आए। इसके पहले निक और प्रियंका ने जोधपुर में मेहरानगढ़ फोर्ट में भी विजिट किया था।

इसके साथ ही सुदीप दत्त ने भी एक फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा, जब भी अब तलवार से केक काटते है तो कुछ ऐसे खा सकते है।’ इस तस्वीर में प्रियंका सुदीप दत्त को तलवार से केक खिलाती हुई नजर आ रही हैं।

बताते चलें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई के वक्त भी तमन्ना दत्त उनके साथ मौजूद थी। तमन्ना दत्त के पति ने खुद प्रियंका चोपड़ा और तमन्ना दत्त की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,’ खुशी भरा पल, हैप्पी हैप्पी।” ऐसा पहला मौका नहीं है जब प्रियंका अपनी दोस्त और उनके पति से मिलने जोधपुर गई हो इससे पहले भी वह कई बार यहां जा चुकी हैं।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।