निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा के साथ स्पेशल वैलेंटाइन डांस वीडियो किया शेयर, वीडियो हो गया वायरल

प्रियंका चोपड़ा अपनी एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में आ गई हैं। इस वीडियो में उनके साथ उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वैलेंटाइन डे का है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) कभी अपनी ड्रेस तो कभी अपनी वीडियो को लेकर सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। इस बार प्रियंका चोपड़ा अपनी एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में आ गई हैं। इस वीडियो में उनके साथ उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वैलेंटाइन डे का है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास हमेशा सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो को शेयर करते रहते हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने भी वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day) मनाया। जिसकी वीडियो उन्होंने फैंस के साथ शेयर की है। इस वीडियो में दोनों सितारे मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में निक और प्रियंका को बॉलीवुड सॉन्ग ‘आंख मारे’ पर जमकर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं।

निक ने अपने इस पोस्ट में पत्नी प्रियंका चोपड़ा को टैग भी किया है। इस वीडियो को अब तक करीब 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं, मिलान इटली में निक जोनस के म्यूजिक कॉन्सर्ट से एक तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए प्रियंका ने लिखा हमेशा के लिए मेरा वैलेंटाइन। इस लेदर पैंट में वह जीआई जो जैसे दिखाई दे रहे हैं।

निक जोनास और प्रियंका के इस पोस्ट पर उनके फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ फैंस ने इन दोनों को वैलेंटाइन डे भी विश किया है। जहां कुछ फैंस ने इस वीडियो को बेहद पसंद किया वहीं, कुछ फैंस ने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि अब वो दोनों के बच्चे देखना चाहते हैं।

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.