प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने सगाई की बाद किया ये ऐसा काम, दिल हो जाएगा खुश

सगाई के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने किया ऐसा काम, तारीफें करते नहीं थकेंगे

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने सगाई की बाद किया ये ऐसा काम, दिल हो जाएगा खुश

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 18 अगस्त को इंगेजमेंट करके अपने रिलेशनशिप से जुड़े कई सवालों के जवाब दे दिए| 18 अगस्त 2018 की सुबह रोका और शाम को शानदार पार्टी करने के बाद प्रियंका और निक कुछ खास लोगों के साथ एक खास जगह पहुंचे।

बता दें कहीं और नहीं बल्कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इंगेजमेंट के दूसरे दिन मुंबई के एक अनाथालय पहुंचे थे। उनके साथ कुछ करीबी दोस्त और फैमिली मेंबर्स भी साथ थे।

बता दें अभी कुछ समय पहले ही प्रियंका चोपड़ा ने अपना जन्मदिन मनाया था ऐसे में उनके बचपन में जन्मदिन मनाने के बारे में एक मजेदार किस्सा सुनाते हुए मधु चोपड़ा ने हमसे बातचीत में बताया, ‘उसका 5वां जन्मदिन हमने आखिरी बार मनाया था। इसके बाद वो अपना जन्मदिन किसी वृद्धाश्रम या अनाथालय में मनाती थी| अभी भी ऐसी ही है वो, अपने जन्मदिन पर किसी वृद्धआश्रम या अनाथालय में ही जाती है।’

तो ये पहली बार नहीं है जब प्रियंका चोपड़ा किसी खास मौकों पर अनाथालय गयी हो| बल्कि ऐसा करना उनकी आदत है और अब उनके होने वाले पति निक जोनस भी ऐसा करने में उनका साथ देते नज़र आये| यहाँ देखिये फ़ोटोज़-

बता दें प्रियंका और निक की सगाई तो हो चुकी है लेकिन ऐसी खबरें हैं कि इस साल अक्टूबर में दोनों शादी करने वाले है| प्रियंका और निक का रिश्ता 3 महीने पुराना है| दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई थी लेकिन दोनों में से किसी ने भी अपने रिलेशनशिप पर चुप्पी नहीं तोड़ी थी| हालाँकि सगाई के बाद दोनों ने ही सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया| जैसे ही इनकी सगाई की बात सोशल मीडिया पर आई| हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड के सितारों की तरफ से बधाई शुरू हो गयी| खैर, प्रियंका और निक ने सगाई के बाद कुछ अनाथ बच्चों के चेहरे पर स्माइल ला दी जो वाकई में काबिले तारीफ़ है|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।