‘दीपवीर’ की तरह दो दिन-दो रस्मों से शादी करेंगे प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, देखिए पूरी रिपोर्ट

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी में बदलाव किया गया है। बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी दो दिन और दो रस्मों से शादी करने वाले हैं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Priyanka Chopra and Nick Jonas) की शादी में बदलाव किया गया है। बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी दो दिन और दो रस्मों से शादी करने वाले हैं। इनकी शादी भी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की तरह दो दिन तक होगी। इसके साथ ही प्रियंका और निक के वेडिंग डेट में बदलाव देखने को मिल रहा है। जबकि, शादी जोधपुर के उमेद भवन में ही होगी। शादी के लिए निक जोनस भी इस सप्ताह भारत वापस आ रहे हैं। 28 नवंबर तक भारत आ जाएंगे। प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्म ‘स्काय इज पिंक’ के प्रमोशन काम जारी है।

मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी दो दिन 2 और 3 दिसंबर को होगी। 2 दिसंबर को हिंदू और 3 दिसंबर को क्रिश्चन परंपरा के अनुसार शादी होगी। चूंकि प्रियंका चोपड़ा हिंदू और निक जोनस क्रिश्चन हैं, इसिलए दोनों में रस्मों में शादी होनी तय मानी जा रही है। शादी की दोनों रस्में जोधपुर के उमेद भवन में ही होगी।

इसके साथ ही सूत्रों का कहना है कि निक जोनस हॉलीवुड और बॉलीवुड के गाने भी गाएंगे। जिसमें कि ‘दिल धड़कने दो’ फिल्म का ‘गाना गल्ला गुड़िया’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ का गाना ‘पिंगा’ भी गाएंगे। इससे पहले भी कहा गया था कि निक जोनस मेहंदी-संगीत रस्म के दिन गाना गाएंगे और प्रियंका ठुमके लगाती नजर आएंगी।

ऐसे होंगे ड्रेस
मिड डे सूत्रों का कहना है कि संदीप खोसला इनके लिए शादी का जोड़ा डिजाइन कर रहे हैं। तो वहीं, क्रिश्चचन परंपरा के लिए राल्फ लॉरेन के डिजाइन किए ड्रेस मंगाए गए हैं। हालांकि अभी इन बातों को लेकर प्रियंका और निक की ओर से कोई बयान नहीं आया है। वैसे ये बात तो साफ है निक और प्रियंका शादी की जबरदस्त तैयारियां कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी में 200 से अधिक मेहमान शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा इनकी शादी में हॉलीवुड के स्टार भी शामिल होंगे। प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा शादी के खासी व्यस्त नजर आ रही हैं।

देखिए वीडियो…

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.