प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जिंदगी में आया नया मेहमान, सोशल मीडिया शेयर किया वीडियो, आप भी देखें

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) की जिंदगी में अब एक नया मेहमान शामिल हो गया है। इसकी जानकारी प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी। उन्होंने एक इस नए मेहमान का बेहद क्यूट वीडियो शेयर किया है जो तेज़ी से वायरल हो रहा है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की तस्वीर (फोटो : सोशल मीडिया )

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) बॉलीवुड के सबसे यूनिक और बेस्ट कपल में से एक है। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। पर क्या आप जानते है कि इन लव बर्ड की जिंदगी में अब एक नया मेहमान शामिल हो गया है।

इसकी जानकारी प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी। उन्होंने एक इस नए मेहमान का बेहद क्यूट वीडियो शेयर किया है जो तेज़ी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, प्रियंका और निक 1 दिसंबर को शादी की सालगिरह मना रहे है पर इससे पहले ही प्रियंका ने अपने पति को इस नए मेहमान के रूप में सरप्राइज़ गिफ्ट देकर चौंका दिया है। उन्होंने एक बेहद क्यूट पपी निक को गिफ्ट किया है जिसका नाम है-जीनो जोनास (Gino Jonas)।

वीडियो में निक जोनास बिस्तर पर सो रहे है। इतने में ही ‘जीनो’ बैड पर चढ़ कर उनको उठाता है। पहले तो निक कुछ समझ नहीं पाते पर फिर बाद में वे जीनो को देखर बहुत खुश होते है।

आपको बता दें कि निक और प्रियंका पपी से बहुत प्यार करते है। इससे पहले भी उनके पास ‘डायना’ नाम का पपी था। वे एक पोस्ट शेयर करते लिखती है कि ‘भले ही ‘जीनो’ उनकी जिंदगी में आ गया है, लेकिन डायना से अब भी वह सबसे ज्‍यादा प्‍यार करती हैं।’ इससे साफ पता चलता है कि वे डायना को अब भी बहुत मिस करती है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका हाल ही में अपनी अपकमिंग वेब सीरीज़ ‘द वाइट टाइगर’ (The White Tiger) के लिए दिल्‍ली और मुंबई गई थी।

हिंदी रश में देखें ‘बाला’ ऐक्ट्रेस यामी गौतम ने बातों ही बातों में खोले अपने जीवन के कई राज़