प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अस्पताल जाकर अपने फैन को किया सरप्राइज, देखिए दिल छू लेने वाला वीडियो

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) ने अपने फैंस को हॉस्पिटल (Hospital) पहुंचकर सरप्राइज दिया। फैन दोनों ही स्टार्स को अपने करीब पाकर इमोशनल हो गई। वीडियो में देखिए कैसा था वो पल।

फैन को हॉस्पिटल में सरप्राइज देने पहुंचे प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस ( फोटो साभार-इंस्टाग्राम)

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) आए दिन बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में दोनों ने मिलकर अपने फैन के लिए जो काम किया, उसने सभी का दिल जीत लिया। प्रियंका और निक हॉस्पिटल (Hospital) अपने एक फैन से मिलने पहुंचे थे, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दरअसल प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस और बैंड जोनस ब्रदर्स ने हाल ही में हैप्पीनेस बिगनिंग कॉन्सर्ट में परफॉर्म किया था। जोनस  ब्रदर्स  कि डाई हार्ड फैन कॉन्सर्ट में शामिल होना चाहती थी ,लेकिन हेल्थ इशूज़ कि वजह से वो ऐसा नहीं कर पाईं। ये खबर सुनते ही प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक और जोनस ब्रदर्स के साथ कॉन्सर्ट (Concert) से सीधा हॉस्पिटल पहुंचीं।

प्रियंका सेंट्रल नाम एक इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Nick Jonas Hospital) ,निक जोनस,केविन जोनस और के जोनस फैन से मिलने हॉस्पिटल में पहुंचे हैं। जोनस ब्रदर्स अपने फैन को सरप्राइज़ देते है। वहीं, प्रियंका सामने से फैन से हाथ मिलाकर हाल चाल पूछती हैं। प्रियंका और जोनस ब्रदर्स कि फीमेल फैन इस सरप्राइज को देखकर बहुत खुश हो जाती है। फैन के साथ खूब सारी बाते करने के बाद जोनस  ब्रदर्स और प्रियंका ने एक ग्रुप फोटो भी क्लिक करवाई। सोशल मीडिया पर वीडियो को दर्शक काफी पसंद कर रहे है। प्रियंका और निक के फैंस वीडियो और फोटो की भी तारीफ कर रहे है।

यहां देखिए प्रियंका चोपड़ा और जोनस बदर्स का वीडियो

आपको बता दे की प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म स्काई इस द पिंक 11 अक्टूबर 2019 को रिलीज़ होने वाली है। फिल्म का निर्देशन सोनाली बोस कर रही है। खास बात है की, फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ,फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

 

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।