प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस ने किया जो जोनस की शादी से पहले रोमांटिक डांस, एक बार फिर पब्लिकली किस करते आये नजर

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Priyanka Chopra and Nick Jonas) इन दिनों पेरिस में एक दूसरे के प्यार में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। जहां पर ये कपल एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। यहां निकयांका जो जोनस और सोफी टर्नर की शादी अटेंड करने के लिए पहुंचे हैं।

चोली में अपडेट किया है सॉन्ग का पोस्टर (फोटो इंस्टाग्राम)

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) इन दिनों अपने बिजी और हैक्टिक शेड्यूल से वक्त निकालकर एक-दूसरे के साथ फुरसत के पल बिता रहें हैं। इस समय ये कपल सिटी ऑफ लव (City Of Love) कहे जाने वाले शहर पेरिस (Paris) में है। जहां निकयांका (Nickyanka) जो जोनस (Joe Jonas) और उनकी गर्लफ्रेंड सोफी टर्नर (Sophie Turner) की शादी में पहुंचे हुए हैं। निक जोनस के बड़े भाई जो जोनस एक बार फिर सोफी टर्नर से फ्रांसीसी स्टाइल में इस वीकेंड में शादी कर रहे हैं।

इस कड़ी में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस  की पेरिस में एंज्वॉय करते कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें दोनों नाव पर कुछ मजेदार समय बिता रहें हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं दोनों एक दूसरे के हाथों में हाथ डालकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। प्रिंटेड रफेल हाई स्लिट ड्रेस में प्रियंका और वहीं येलो हाफ फ्लोरल शर्ट और ब्लू जीन्स में निक जोनस कमाल के लग रहें हैं।

 

 

 

 

 

शादी के इस सेलिब्रेशन में मानों प्रियंका और निक को भी एक बेहतरीन समय साथ में बिताने का मौका मिला। दोनों एक दूसरे को अपना प्यार जताने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। इस दौरान भी दोनों को एक-दूसरे को किस करते देखा गया। ऐसे कई मोके आये है जब प्रियंका और निक ने पब्लिकली किस किया हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की ये तस्वीरें देखते-देखते वायरल हो गई।

आपको बता दें हाल ही में निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा के साथ अपने इंस्टाग्राम पर एक मोनोक्रोम तस्वीर शेयर की थी। जिसमें लवबर्ड्स नाव पर बैठे हुए एक दूसरे के प्यार में डूबे हुए नजर आ रहे थे। निक जोनस ने इस दौरान हाथों में सिगार लिया हुआ था वहीं दूसरे हाथ से प्रियंका चोपड़ा को पकड़ रखा था। तस्वीर को शेयर करते हुए निक ने लिखा- ‘द सिटी ऑफ लव’।

यहां देखिए प्रियंका और निक की ये खूबसूरत तस्वींर…

आपको बतातें चलें की सोफी टर्नर और जो जोनस ने एक इवेंट के दौरान सीक्रेट वेडिंग करके सबको चौंका दिया था। जिसके बाद अब ये कपल पूरे परिवार के साथ इस हफ्ते शादी के बंधन में बंधने जा रहा है।

यहां देखिए प्रियंका-निक का लेटेस्ट वीडियो…

तृप्ति शर्मा :दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।