प्रियंका चोपड़ा-राजकुमार राव पहली बार शेयर करेंगे स्क्रीन, नेटफ्लिक्स के इस प्रोजेक्ट में साथ आएंगे नजर

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) एक साथ जल्द ही स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। दोनों ही टैलेंटेड स्टार्स जानिए नेटफ्लिक्स के कौन से प्रोजेक्ट पर काम करने वाले हैं।

प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव नेटफ्लिक्स की फिल्म द व्हाइट टाइगर में आएंगे नजर (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)  नेटफ्लिक्स (Netflix) की आने वाली फिल्म द व्हाइट टाइगर में पहली बार एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) के साथ नजर आएंगी। ऐसा पहली बार होगा जब ये दो टैलेंटेड स्टार्स एक साथ काम करेंगे। राइटर अरविंद अडिगा के मैन बुकर पुरस्कार विजेता उपन्यास द व्हाइट टाइगर (The White Tiger) पर आधारित फिल्म के निर्माण की बात सामने आ रही हैं। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन रामिन बहरानी करने वाले हैं।

राजकुमार राव और फिल्म द व्हाइट टाइगर (Priyanka Chopra Rajkummar Rao) को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वह रामिन बहरानी के साथ काम करने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। प्रियंका ने कहा कि जब उन्होंने पहली बार किताब पढ़ी तो उन्हें वो काफी पसंद आई। एक्ट्रेस ने आगे कहा,’ साल के आखिर में फिल्म की शूटिंग भारत में शुरू होने वाली है और राजकुमार के साथ पहली बार काम करने को लेकर मैं काफी एक्साइटेड हूं। रामिन बेहद ही शानदार कास्ट को एक साथ लेकर आए हैं।

इसके साथ ही एक्टर राजकुमार राव ने इस प्रोजेक्टर को लेकर एक्साइटमेंट जताते हुए कहा,’ आज एक्टर्स के लिए यह एक रोमांचक समय है और मैं इस तरह की वर्ल्ड क्लास प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं। मैं रामिन के काम का प्रशंसक रहा हूं और द व्हाइट टाइगर को देखने के लिए उत्साहित हूं।,’ वर्क फ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव फिलहाल रुहीआफ्जा की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ जाह्नवी कपूर नजर आएगी। इसके साथ ही एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म दि स्काई इज पिंक को लेकर चर्चा में हैं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अस्पताल जाकर अपने फैन को किया सरप्राइज, देखिए दिल छू लेने वाला वीडियो

यहां देखिए प्रियंका चोपड़ा से जुड़ा हुआ वीडियो…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।