जिन सवालों को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल होती रही हैं प्रियंका चोपड़ा, अभिनेत्री ने अब दिए उनके जवाब

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर के लिए ब्रेकिंग न्यूज बनी हुई थी। अभिनेत्री को निक के साथ रिलेशनशिप के वक्त से ही कई बातों को लेकर ट्रोल किया जाता रहा है।

प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि वह निक जोनस से उम्र में 10 साल बड़ी हैं। (फोटो- इंस्टाग्राम)

पिछले साल 1 और 2 दिसंबर को बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ शादी की थी। दोनों ने राजस्थान के जोधपुर स्थित उमेद भवन पैलेस में हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी की थी। उनकी शादी पर दुनियाभर की नजरें थीं। विदेशी मीडिया कई दिनों पहले जोधपुर में डेरा डाल चुकी थी। निक की तुलना में प्रियंका को उनकी उम्र को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता रहा है। प्रियंका ने एक इंटरव्यू में अपनी उम्र, धर्म और फैमिली प्लानिंग समेत कई सवालों के खुलकर जवाब दिए।

प्रियंका से इंटरव्यू में उन सवालों को पूछा गया जिनके बारे में लोग अक्सर गूगल से पूछते हैं, यानी इन सवालों को गूगल पर खूब सर्च किया जाता है। निक और उनकी उम्र को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रियंका ने कहा, ‘हां मैं निक से बड़ी हूं। हकीकत में मैं उससे 10 साल बड़ी हूं।’ अगला सवाल उनके धर्म को लेकर था जिसे लेकर पूछा गया कि क्या वह हिंदी है? इस सवाल के जवाब में प्रियंका ने कहा कि हिंदी एक भाषा है और वह हिंदू हैं। फैमिली प्लानिंग के सवाल पर अभिनेत्री ने कहा कि फिलहाल तो नहीं लेकिन एक दिन वह जरूर मां बनना चाहेंगी।

बताते चलें कि बीती 11 फरवरी को प्रियंका चोपड़ा फिल्म ‘इजन्ट इट रोमांटिक’ के प्रीमियर में एडम डिवाइन और रेबेल विल्सन के साथ लॉस एंजेल्स में दिखाई दी थीं। यह फिल्म अमेरिका में 14 फरवरी को यानी ‘वेलेंटाइन डे’ वाले दिन रिलीज हो चुकी है। वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ‘नेटफ्लिक्स’ पर यह फिल्म 28 फरवरी को रिलीज हो रही है। इस साल प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘स्काई इज पिंक’ भी रिलीज होगी। इस फिल्म में देसी गर्ल के अपोजिट फरहान अख्तर नजर आएंगे। ‘वेलेंटाइन डे’ वाले दिन प्रियंका ने निक को विश करते हुए उनके साथ अपनी एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की थी। उसी दोपहर हुए पुलवामा आतंकी हमले से देश सहमा हुआ था। आतंकी हमले को लेकर प्रियंका की पोस्ट के खिलाफ गुस्सा जताते हुए उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया गया था।

देखें यह वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।