Priyanka Chopra Birthday: 6 फिल्में, जिनमें प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शानदार एक्टिंग से डाल दी जान

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Birthday) 37 साल की हो गई है। अपने बॉलीवुड करियर में उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। लेकिन कुछ फिल्में ऐसी भी हैं जिसके लिए ये एक्ट्रेस परफेक्ट च्वॉइस थी और अपनी एक्टिंग से उन्होंने इनमें जान डाल दी।

प्रियंका चोपड़ा ने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से जान डाल दी(फोटो:इंस्टाग्राम)

आज बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Birthday) 37 साल की हो गई है। 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था। अपनी पहली फिल्म अंदाज (Andaaz Movie) से ही उन्होंने लोगों की तारीफें पा ली थी। इसके बाद उनकी कई बेहतरीन फिल्में आईं जिन्होंने ऑडिएंस का दिल जीत लिया।

ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि वक्त के साथ उनकी एक्टिंग स्किल और बेहतर होती चली गई। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Movie) की ऐसी कई फिल्में हैं जिनमें उनकी एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया और उसे देखकर ऐसा लगेगा कि इस रोल के लिए उनसे बेहतर कोई च्वॉइस नहीं हो सकती थी। आप भी देखिए प्रियंका की ऐसी ही 6 बेहतरीन फिल्में।

1. बर्फी
अनुराग बसु की इस फिल्म में रणबीर कपूर को प्रियंका चोपड़ा ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से कड़ी टक्कर दी थी। झिलमिल के मासूम किरदार में उन्होंने अपनी एक्टिंग से जान डाल दी थी। उनका ये किरदार उनकी बाकी सभी फिल्मों से बेहद अलग था।

2. ऐतराज
अपने करियर की शुरुआत में ही नेगेटिव किरदार अपनाना बड़ी हिम्मत की बात होती है, लेकिन हमारी देसी गर्ल ने इस चैलेंज को लिया और सफल भी रही। अक्षय कुमार और करीना कपूर जैसे स्टार के बीच सोनिया राय के किरदार में उन्होंने खूब तारीफें बटोरी थीं।

3. मैरी कॉम
इस फिल्म के लिए प्रियंका ने काफी मेहनत की थी और ये रंग भी लाई थी। चाहे अपने इस रोल के लिए फिजिकल ट्रेनिंग हो या अपने लुक में बदलाव करना हो इस एक्ट्रेस ने हर कुछ किया और उनकी इस मेहनत और एक्टिंग ने उनके इस रोल को और खास बना दिया।

4. सात खून माफ
विशाल भरद्वाज की इस फिल्म में 36 साल की साइको महिला के किरदार को इस एक्ट्रेस ने जितनी बखूबी से निभाया ऐसा शायद ही कोई दूसरा कलाकार कर पाता। फिल्म में इरफान खान और नसीरुद्दीन शाह जैसे एक्टर के बीच भी प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक अलग छाप छोड़ी और खूब तारीफें पाई।

5. बाजीराव मस्तानी
भले इस फिल्म में उनका किरदार ज्यादा बड़ा नहीं था, लेकिन काशी बाई के अपने छोटे से रोल में भी ये एक्ट्रेस सब पर भारी पड़ी थी। उनका ट्रेडिशनल लुक और उनकी एक्टिंग की इसमें जितनी तारीफ की जाए कम है। फिल्म में उनके डायलॉग भी बेहद पसंद किए गए थे और इस एक्ट्रेस ने अपने बेहतरीन अंदाज से इन डायलॉग को और शानदार बना दिया।

6. क्वांटिको
अमेरिकन टीवी शो क्वांटिको में एलेक्स के किरदार में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से सबको चौकां दिया था। हॉलीवुड स्टार्स के बीच इस एक्ट्रेस ने अपनी छाप छोड़ दी और उनका कैरेक्टर लोगों के दिल में उतर गया।

प्रियंका चोपड़ा और उनके एक्स मैनेजर के बीच खत्म हुई कानूनी लड़ाई, 15 साल पहले इस बात पर शुरू हुआ था विवाद…

यहां देखिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी का कुल खर्च…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।