प्रियंका चोपड़ा ही नहीं, इन 6 बॉलीवुड एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की भी उड़ चुकी है अफवाह, जानिए इनके नाम

कान्स 2019 (Cannes 2019) में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की प्रेग्नेंसी की खबर सुनने को मिली। पर ऐसी कई एक्ट्रेस हैं जिनकी प्रेग्नेंसी की खबर आई थी, लेकिन बाद में वो झूठी साबित हुई। जानिए कौन-कौन एक्ट्रेस हैं इस लिस्ट में शामिल।

अनुष्का शर्मा और दीपिका पादुकोण(फोटो:विरल/मानव)

कान्स 2019 (Cannes 2019) में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने जब रेड कार्पेट पर शिरकत किया, तो उनके स्टाइल के साथ एक और खबर तेजी से फैली वो थी उनकी प्रेग्रेंसी की। उनके इस लुक को देखकर लोगों को ऐसा लगा कि वो प्रेग्नेंट हैं और लोगों ने इसे लेकर जमकर कमेंट किया। इस बात को हवा तब मिली जब अमेरिकी एक्ट्रेस ऑक्टेविया स्पेंसर ने प्रियंका चोपड़ा की पोस्ट पर लिखा,’ स्टनिंग मामासिटा’ (Stunning Mamacita)। इसका अंग्रेजी में मतलब ‘हॉट मॉम’ होता है।

हालांकि, प्रियंका चोपड़ा ने इस बात पर अभी कोई रिएक्शन नहीं दिया है। अब इसमें कितनी सच्चाई है ये आने वाला वक्त बताएगा। लेकिन ये पहली बार नहीं है कि किसी एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को लेकर अफवाहें उड़ रही हैं। इससे पहले भी कई एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को लेकर खबर आई थी, जो कि बात में झूठी साबित हुईं। जानिए इस लिस्ट में कौन-कौन सी बॉलीवुड एक्ट्रेस शामिल हैं जिनकी प्रेग्नेंसी की अफवाह उड़ चुकी है।

अनुष्का शर्मा
2017 में क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शादी के बंधन में बंधी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के प्रेग्नेंसी की खबर कुछ वक्त पहले आई थी। गणपति पूजा के वक्त ये एक्ट्रेस ढीले-ढाले कुर्ते में दिखीं थी। इस पर लोगों ने कयास लगाई कि ऐसे कपड़े प्रेग्नेंसी में पहने जाते हैं और ये एक्ट्रेस मां बनने वाली हैं। बाद में एक्ट्रेस ने इसे अफवाह बताया और कहा अगर ऐसा कुछ होता तो सबको पता चल जाता। ऐसी खबरें छुपाई नहीं जा सकती हैं।

सोनम कपूर
पिछले साल आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधी इस एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबर कुछ वक्त पहले ही सुनने मिली थी। असल में इस कपल की एक फोटो सोशल मीडिया पर नजर आई थी, जिसमें सोनम के जूते का फीता खुलने पर आनंद आहूजा उसे बांधते दिखे थे। ये तस्वीर देखकर लोगों ने ये कयास लगाई कि सोनम प्रेग्नेंट हैं और इसलिए वो झुक नहीं सकती। इससे पहले भी उनके ढीले-ढाले कपड़े पहनने पर ऐसा अंदाजा लगाया जा चुका है, लेकिन हर बार खबरें गलत साबित हुईं।

विद्या बालन
फिल्ममेकर सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी के बंधन में बंधने के बाद इस एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबरें कई बार आईं। कुछ साल पहले जब बार-बार विद्या की तस्वीर हॉस्पिटल के बाहर देखने मिली, तो लोगों ने अंदाजा लगा लिया कि वो प्रेग्नेंट हैं। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने काम से ब्रेक लेने की जब बात फैंस के साथ शेयर की थी तब भी लोगों ने कयासें लगाई थी कि वो मां बनने वाली हैं। लेकिन बाद में ये सारी खबरें झूठी साबित हुईं।

दीपिका पादुकोण
पिछले साल रणवीर सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधी दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी की खबर भी कुछ वक्त पहले काफी सुनने मिली थी। इससे पहले कि ये बात और तूल पकड़ती एक्ट्रेस ने इसे झूठा करार देते हुए कहा कि समय आने पर वह भी होगा, लेकिन एक महिला या कपल को इस तरह दबाव देना गलत बात है। जिस दिन महिलाओं से प्रेग्नेंसी और मातृत्व को लेकर सवाल पूछे जाने बंद होंगे उस दिन चीजें बदलेंगी और बदलाव आएगा।

नरगिस फाखरी
नरगिस फाखरी एक इवेंट के दौरान जब ढीले-ढाले कपड़ों में नजर आईं, तो उनकी प्रेग्नेंसी की खबरों ने तेजी से हवा पकड़ी। एक वेबसाइट ने उनकी प्रेग्नेंसी की खबर छापते हुए कहा कि वो अपने बॉयफ्रेंड मैट अलॉन्जो से प्रेग्नेंट हैं। इस खबर से ये एक्ट्रेस काफी नाराज हुईं और वेबसाइट को फटकार लगाते हुए अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को झूठा बताया।

बिपासा बसु
2016 में बिपासा बसु ने एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। इसके बाद 2018 में इस एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबरें खूब वायरल हुईं थी। लेकिन बाद में इस एक्ट्रेस ने इस खबर को झूठा करार देते हुए कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है और वो जब भी मां बनने वाली होंगी उसकी खबर वो खुद सभी को देंगी।

तस्वीरों में देखिए प्रियंका चोपड़ा का कान्स 2019 में कैसा था लुक…

वीडियो में देखिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पूरी लव स्टोरी…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।