प्रियंका चोपड़ा ही नहीं दीपिका पादुकोण के लिए भी धड़कता है निक जोनस का दिल

प्रियंका चोपड़ा ही नहीं दीपिका को भी सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं निक

प्रियंका चोपड़ा ही नहीं दीपिका को भी सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं निक

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिलेशनशिप की खबरें इन दिनों ज़ोरों शोरों से फैली हुई हैं| हालांकि अब आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि निक जोनस बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा के अलावा दीपिका पादुकोण को भी इन्स्टाग्राम पर फॉलो करते हैं यही नहीं बल्कि उनके कई सारे पोस्ट को लाइक और उसपर अपने कमेंट्स में देते हैं|

हालाँकि ऐसा नहीं है कि निक ने ऐसा अभी करना शुरू किया है बल्कि वो बहुत पहले से ही दीपिका पादुकोण को फॉलो करते हैं हालाँकि अब ये बात भी इन दोनों गॉसिप का हिस्सा बना हुआ है|

एक तरफ अभी तक जहाँ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिलेशनशिप की खबरें आ रही थी वहीँ अब ऐसी खबर आ रही है जो आपको हैरान कर देगी| जी हाँ! फिल्मफेयर की रिपोर्ट की मने तो निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा अगस्त में सगाई कर सकते हैं| हालाँकि अभी तक इस बात की ऑफिसियल घोषणा नहीं की गयी है|

आपको बता दें हाल में ही प्रियंका चोपड़ा और निक मुंबई में साथ डिनर डेट पर गए थे| जिसपर प्रियंका की मां मधु ने इस मुलाकात के बाद कहा, “हम बस डिनर के लिए बाहर गए थे, वहां निक भी मौजूद थे| लेकिन वहां बहुत बड़ा ग्रुप था| वहां 10 अनजाने लोग थे| इसलिए मुझे निक को जानने का सही से मौका ही नहीं मिला|

प्रियंका की मां मधु से जब पूछा गया कि वह निक के बारे में क्या सोचती हैं तो उन्होंने जवाब दिया, “मैं उनसे पहली दफा मिली हूं, तो अभी उनके बारे में किसी तरह की कोई राय बनाना जल्दबाज़ी होगी|”

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिलेशनशिप की खबरें अब किसी से नहीं छिपी है| दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे को अपना प्यार जताने से नहीं कतराते हैं| हालाँकि अब दोनों खुलेआम एक दुसरे के साथ स्पॉट हो रहे हैं| हाल में ही निक ने अपने दोस्त की शादी में प्रियंका चोपड़ा को अपना साथी बनाया है| दोनों को एक साथ शादी में शरीक होने पर अब दोनों के रिश्ते पर मुहर लग गयी है|

 

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।