प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ को मिला इस हसीना का साथ, अंबानी फंक्शन में इस मिस्ट्री गर्ल के साथ आए नजर

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा (Siddharth Chopra) की 5 महीने पहले शादी टूट गई थी, जिसके बाद अब हाल ही में वो एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आएं। जानिए कौन है वो हसीना?

सिद्धार्थ चोपड़ा मिस्ट्री गर्ल के साथ आए नजर (फोटो साभार- विरल)

इस साल अप्रैल के महीने में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा (Siddharth Chopra) ने अपनी एक्स इशिता कुमार के साथ शादी तोड़ दी थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर काफी चर्चा होने लगी। लेकिन हाल ही में सिद्धार्थ चोपड़ा एक नई लड़की के साथ मुकेश अंबानी के घर में हुई गणपति पूजा के दौरान देखे गए। वो लड़की कोई और नहीं बल्कि तेलुगू एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय है।

दरअसल सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय (Siddharth Chopra  Neelam Upadhyaya) उस वक्त सुर्खियों में आए जब वो मुकेश अंबानी के घर गणेश पूजा में शामिल होने पहुंचे थे। सिद्धार्थ ने उस वक्त सभी को हैरान कर दिया जब वह नीलम के हाथ में हाथ डालते हुए तस्वीर क्लिक करा रहे थे। फंक्शन के दौरान दोनों एक जैसे कलर की ड्रेस पहने हुए दिखाई दिए। ऐसा पहला मौका था जब सिद्धार्थ और नीलम एक साथ पब्लिक अपीयरेंस देते हुए दिखाई दिए। दोनों की तस्वीरों को देखकर ऐसा कहा जा रहा है कि क्या वो आपस में शादी करने की प्लानिंग कर सकते हैं?

देखिए सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय की तस्वीर

शादी टूटने के बाद हुआ ये सब

आपको बताते चलें कि प्रियंका चोपड़ा अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के रोका सेरेमनी में शामिल होने के लिए भारत आई थीं। हालांकि दोनों की शादी नहीं हो पाई।  इशिता कुमार शादी टूटने के बाद अपनी लाइफ में आगे बढ़ते हुए लंदन में जॉब करने में चली गईं हैं। सिद्धार्थ चोपड़ा (Siddarth Chopra) और इशिता कुमार की शादी टूटने पर प्रियंका चोपड़ाकी मां मधु ने एक न्यूज पोर्टल के जरिए ये बात साफ कर दिया है कि उनके बेटे और इशित्ता की होने वाली शादी टूट गई है। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘सिद्धार्थ और इशिता ने आपसी सहमति से ये रिश्ता तोड़ने का फैसला लिया है।’

अंबानी परिवार ने इस तरह किया गणपति बप्पा का स्वागत, गवाह बने ये बॉलीवुड सितारे, देखिए खास तस्वीरें

यहां देखिए प्रियंका चोपड़ा से जुड़ा हुआ वीडियो…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।