प्रियंका चोपड़ा के भाई और इशिता कुमार की सगाई क्या टूट गई है? ये बातें साफ कर रही हैं इस ओर इशारा

क्या प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और इशिता कुमार की सगाई टूट चुकी है? ऐसी कई चीजें सामने आई हैं, जो इस बात की ओर इशारा करती हैं। प्रियंका ने इशिता को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। जानिए ऐसी और बातें।

  |     |     |     |   Updated 
प्रियंका चोपड़ा के भाई और इशिता कुमार की सगाई क्या टूट गई है? ये बातें साफ कर रही हैं इस ओर इशारा
प्रियंका चोपड़ा अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के साथ(फोटो:इंस्टाग्राम)

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा कुछ वक्त पहले ही अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी अटेंड करने मुंबई आई थी। लेकिन ये शादी टल गई और प्रियंका वापस न्यूयॉर्क चली गईं। खबरों के मुताबिक सिद्धार्थ की शादी उनकी होने वाली दुल्हन इशिता कुमार की खराब तबीयत की वजह से टली थी। मुंबई मिरर की जानकारी के अनुसार इशिता कुमार को अपनी सर्जरी से के लिए कुछ समय चाहिए था और परिवार वाले शादी के लिए दूसरा मुर्हूत देख रहे हैं।

लेकिन अब इस शादी के टलने के पीछे की वजह कुछ और ही नजर आ रही है। हाल ही में इशिता कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो एक रेस्ट्रो-बार में नजर आ रही हैं। अपनी इस तस्वीर में उन्होंने कैप्शन लिखते हुए कहा, ‘नए शुरूआत के लिए जश्न! खूबसूरत अंत को ढेर सारा प्यार।’ वहीं उनके इस पोस्ट पर मां निधि कुमार ने कमेंट करते हुए कहा कि पुरानी किताबों को बंद कर दो और नई कहानी लिखो।

सिर्फ मां नहीं, बल्कि इशिता कुमार के पिता ने भी इस पर कमेंट करते हुए कहा, ‘हम तुम्हारे साथ हैं। इस बड़े यूनिवर्स की खासियत समझो। तुम एक चमकता सितारा हो।’ इतना ही नहीं, आपको जानकर हैरानी होगी कि इशिता ने इंस्टाग्राम से सिवाए एक तस्वीर के उन्होंने अपनी रोका की सारी तस्वीरें डिलीट कर दी है। और तो और खबरों के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा ने भी इशिता को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।

इन सभी सोशल मीडिया एक्टिविटी से क्या ये कहा जा सकता है कि इशिता और सिद्धार्थ के रिश्ते में दरार आ चुकी है। इस शादी के टलने के पीछे की वजह बीमारी नहीं कुछ और ही है। हालांकि, इसे लेकर न ही प्रियंका चोपड़ा और न ही इशिता की फैमिली ने कुछ कहा है। लेकिन अभी तक के जो हालात नजर आ रहे हैं उससे उनकी सगाई टूटने की अटकलें लगाना गलत नहीं होगा।

वीडियो में देखिए शादी से पहले किस तरह रोमांटिक डेट पर नजर आए थे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस…

 

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: जागृति प्रिया

मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।

jagriti.priya@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply