प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी हुई पोस्टपोन, जानिए वजह

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी पोस्टपोन यानि टल गई है। इसकी वजह दुल्हन यानि इशिता कुमार की तबीयत खराब होना बताया जा रहा है। उनका अस्पताल में ईलाज चल रहा है और सर्जरी भी होनी चाहिए।

  |     |     |     |   Updated 
प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी हुई पोस्टपोन, जानिए वजह
प्रियंका चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा। (फोटोः इंस्टाग्राम)

प्रियंका चोपड़ा पिछले हफ्ते मुंबई आई थीं, खबर थी कि वह अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के लिए आई थी। सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी उनकी गर्लफ्रेंड इशिता कुमार से हो रही है। लेकिन प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा के भाई की शादी पोस्टपोन यानि टल गई है। इसकी वजह दुल्हन यानि इशिता कुमार की तबीयत खराब होना बताया जा रहा है। उनका अस्पताल में ईलाज चल रहा है और सर्जरी भी होनी चाहिए।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इशिता कुमार की तबीयत खराब हो गई है और उन्हें उपचार की जरुरत है। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, खबरें है कि शादी कैंसिल हो गई है, लेकिन यह सही नहीं है। इशिता कुमार को अपनी सर्जरी से बचने के लिए कुछ समय चाहिए और परिवार वाले दूसरा मुर्हूत देख रहे हैं। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इस साल फरवरी में इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने भाई सिद्धार्थ और इशिता कुमार के रोका के बारे में खुलासा किया था।

प्रियंका चोपड़ा की आने की वजह स्पष्ट नहीं

प्रियंका चोपड़ा जब भारत आई तो लोगों ने स्वाभाविक तौर पर समझा कि वह उनके भाई की शादी के लिए यहां आई हैं। प्रियंका चोपड़ा के यहां आने की ये असली वजह या फिर उनके भाई की गर्लफ्रेंड की सर्जरी असली वजह है या फिर वह अपने परिवार से मिलने के यहां आई हैं, कुछ भी स्पष्ट नहीं है। हालांकि प्रियंका चोपड़ा की भाई शादी अगले मुर्हूत पर होगी। बाकी देखना है कि प्रियंका चोपड़ा अभी भारत में रुकती हैं या  फिर चली जाती हैं?

वीडियो में देखिए प्रियंका चोपड़ा का बरेली से हॉलीवुड का सफर…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags:

Leave a Reply