Cannes 2019: कान्स में दूसरे दिन निक जोनस के साथ दिखीं प्रियंका चोपड़ा, ‘देसी गर्ल’ ने शेयर की तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा ने 'कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019' (Priyanka Chopra Cannes Film Festival 2019) में दूसरे दिन पति निक जोनस (Priyanka Chopra Nick Jonas Cannes 2019) के साथ रेड कार्पेट पर वॉक की।

'कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019' में निक जोनस के साथ दिखीं प्रियंका चोपड़ा। (फोटो- इंस्टाग्राम)

प्रियंका चोपड़ा भी दूसरे दिन ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019’ (Priyanka Chopra Cannes Film Festival 2019) में शामिल हुईं। इस बार प्रियंका अकेली नहीं थीं बल्कि उनके साथ उनके पति निक जोनस (Priyanka Chopra Nick Jonas Cannes 2019) भी रेड कार्पेट पर नजर आए। एक्ट्रेस ने इवेंट पर जाने से पहले अपने पति के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों में प्रियंका और निक के बीच लव केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है।

प्रियंका चोपड़ा ने गुरुवार को जहां ब्लैक एंड कॉपर कलर के ग्लिटरी गाउन में ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल’ (Priyanka Chopra Cannes 2019) के रेड कार्पेट पर डेब्यू किया था, तो वहीं शुक्रवार को इवेंट में दूसरे दिन ‘देसी गर्ल’ लाइट ब्लू कलर की सैटन मैक्सी ड्रेस में नजर आईं। प्रियंका के आउटफिट पर व्हाइट बेल्ट और काउबॉय हैट उनके लुक पर खूब जंच रही थी। इस दौरान निक जोनस क्रीम कलर के सूट में दिखे। व्हाइट स्नीकर्स और ब्लैक टिंटेड सनग्लास उनके सेमी-फॉर्मल लुक को परफेक्ट बना रहे थे।

बताते चलें कि प्रियंका चोपड़ा ने ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019’ (Priyanka Chopra Pictures Cannes 2019) में पहली बार शिरकत की थी। उनके इस फेस्टिवल में आने को लेकर जरा भी चर्चा नहीं थी। गुरुवार को दीपिका पादुकोण और कंगना रनौत के बाद अचानक ‘देसी गर्ल’ की एंट्री से सभी हैरान रह गए। उनके रेड कार्पेट पर कदम रखते ही काफी देर तक हूटिंग होती रही। इस दौरान उनके आउटफिट को लेकर मीडिया में उनके प्रेग्नेंट होने की खबरें भी खूब सुर्खियों में रहीं।

देखिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की तस्वीरें…

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019′ में प्रियंका चोपड़ा को देख लोगों ने क्यों पूछा- क्या प्रेग्नेंट हैं आप?

प्रियंका चोपड़ा ने ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019’ के रेड कार्पेट पर उड़ाए सबके होश, देखिए वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।