Cannes 2019: कान्स के रेड कार्पेट पर अब प्रियंका चोपड़ा की एंट्री, उड़ाए सबके होश, देखिए खास तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी 'कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019' (Priyanka Chopra Cannes Film Festival 2019) में शामिल हो चुकी हैं। ब्लैक एंड कॉपर मिक्स्ड ग्लिटरी गाउन में प्रियंका (Priyanka Chopra Cannes 2019) काफी खूबसूरत लग रही हैं।

'कान्स फिल्म फेस्टिवल' में प्रियंका चोपड़ा। (फोटो- गेटी इमेज)

बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा ने ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019’ (Priyanka Chopra Cannes Film Festival 2019) के रेड कार्पेट पर एंट्री कर सभी को चौंका दिया। दरअसल अभी तक मीडिया रिपोर्ट्स में प्रियंका के ‘कान्स’ में शिरकत करने की कोई खबरें नहीं थीं, लेकिन गुरुवार को अभिनेत्री ने इवेंट में शानदार एंट्री कर सभी को हैरत में डाल दिया। ब्लैक एंड कॉपर मिक्स्ड ग्लिटरी गाउन में प्रियंका (Priyanka Chopra Cannes 2019) काफी अच्छी लग रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने बेहद सादे अंदाज में रेड कार्पेट पर एंट्री की। इस बार उन्होंने काफी सिंपल लुक कैरी किया है। लाइट आईलाइनर और लॉन्ग ईयरिंग्स उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा पहली बार ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल’ (Priyanka Chopra Photos Cannes 2019) में हिस्सा ले रही हैं। दरअसल उनके इस इवेंट में आने को लेकर कोई भी खबर नहीं थी। गुरुवार को अचानक ‘कान्स’ के रेड कार्पेट पर प्रियंका को देख सभी हैरान रह गए।

बताते चलें कि गुरुवार को प्रियंका चोपड़ा के अलावा दीपिका पादुकोण और कंगना रनौत (Kangana Ranaut Cannes 2019) ने भी ‘कान्स’ में शानदार एंट्री की। दीपिका ने जहां ब्राउन एंड क्रीम कलर का गाउन पहना, तो वहीं बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना भारतीय संस्कृति और विरासत का प्रसार करते हुए सुनहरे रंग की साड़ी पहनकर रेड कार्पेट पर उतरीं। कंगना ने साड़ी के साथ पर्पल कलर के लॉन्ग ग्लव्स पहने थे, जो उनके लुक को खास बना रहे थे। गौरतलब है कि छोटे पर्दे की एक्ट्रेस हिना खान भी इस बार ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल’ का हिस्सा बनीं।

देखिए प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें…

2010 से लेकर 2018 तक, ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल में कितना बदला दीपिका पादुकोण का लुक

क्या है ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल’? देखिए वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।